अलाना पांडे ने दिया बेटे को जन्म, फैंस को वीडियो शेयर कर दी खुशखबरी, मौसी बनीं अनन्या ने ऐसे लुटाया प्यार

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की कजिन सिस्टर मॉडल अलाना पांडे का घर किलकारियों से गूंज उठा। अलाना और उनके पति आइवर मैक्रे ने बेटे का स्वागत किया है। अलाना ने बेटे के जन्म की गुडन्यूज एक वीडियो के साथ दी है, जिसमें उन्होंने बच्चे की भी पहली झलक दिखाई है। अनन्या भी मौसी बनकर खुशी के मारे फूली नहीं समा रही हैं। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर खुशखबरी शेयर की है। अलाना ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें पहले मैक्रे आते हैं और बेड पर बैठ जाते हैं।

वे अलाना को बुलाते हैं, जिसके बाद वह बेबी को बांहों में लेकर आती हैं और फिर मैक्रे के पास बैठ जाती हैं। दोनों बेबी को देख एक-दूसरे को किस करते हैं। वे ब्लू कलर की ट्विनिंग में दिखे। कपल ने कैप्शन में लिखा, “हमारा नन्हा फरिश्ता यहां है।” जिबरान खान, फिल्ममेकर अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप सहित कई सितारों ने उन्हें बधाई दी है।

दूसरी ओर, अनन्या ने अलाना के वीडियो को इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, “मेरा खूबसूरत बेबी बॉय भांजा यहां है।” अलाना के पिता चिक्की पांडे, चंकी पांडे के भाई हैं। अलाना पति के साथ लॉस एंजेल्स में रहती हैं। अलाना 1.6 मिलियन फॉलोअर्स के साथ एक सोशल मीडिया इंफ्ल्युएंसर भी हैं।

अलाना पांडे इस शो से करने जा रही हैं अपना स्क्रीन डेब्यू

उल्लेखनीय है कि अलाना ने 16 मार्च 2023 को अपने लॉन्ग टाइम अमेरिकी बॉयफ्रेंड फिल्ममेकर आइवर मैक्रे के साथ शादी की थी। दोनों की शादी बड़ी ही धूमधाम से हुई थी। इसके बाद अलाना ने इसी साल प्रेग्नेंसी का अनाउंसमेट किया था। उन्होंने जेंडर रिलेवेशन में बताया था कि उनके बच्चे का जेंडर बॉय है। अलाना का बेबी शावर मुंबई में अपनी मां के घर हुआ था, जिसमें बॉलीवुड के सितारों ने हिस्सा लिया था।

उनके मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शॉवर की फोटोज-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे। बता दें अलाना जल्द ही प्राइम वीडियो इंडिया के रियलिटी शो 'द ट्राइब' में अपना स्क्रीन डेब्यू करेंगी। यह प्राइम वीडियो इंडिया पर रिलीज होगा। इसमें भारत के टॉप सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की लाइफ के बारे में दिखाया जाएगा। इसे करण जौहर का धर्मा प्रोडक्शन प्रोड्यूस करेगा।