PADMAN रिलीज हुआ नया गाना 'हू-ब-हू', देखें वीडियो !!

अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म पैडमैन ने अपने ट्रेलर से ही लोगों को उत्साहित कर डाला था। इसके बाद रिलीज होने वाले फिल्म के गाने दर्शकों के उत्साह को लगातार बढ़ाते जा रहे हैं। अब फिल्म का एक और नया गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसका नाम ‘हू-ब-हू’ रखा गया है। गाने को अमित त्रिवेदी ने गाया है। संगीत भी उन्होंने दिया है। वहीं इस गाने को लिखा कौसर मुनीर ने। गाने की शुरुआत एक डॉयलाग से होती है। इसमें सोनम अक्षय से कहती हैं, 'तुम करोड़पति बनने वाले हो।' जवाब में अक्षय कहते हैं 'करोड़ों मिलने से क्‍या होगा? दांत साफ करने वाले प्‍लास्टिक ब्रुश पर सोने का हैंडल होगा पर दांत के कीड़े तो वहीं प्‍लास्टिक के ब्रुश से निकलेंगे ना जी'

इसके बाद शुरु होता है गाना, जिसमें आपको अक्षय कुमार के किरदार का सफर दिखाया जाता है। 'पैडमैन' फिल्म में अक्षय के साथ सोनम कपूर और राधिका आप्टे लीड रोल में नजर आएंगी। इतना ही नहीं इस फिल्म के साथ अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। ये फिल्म मुरुगनाथम के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में पीरियड्स के समय होने वाली महिलाओं की समस्याओं को दर्शाया गया है। ये फिल्म 26 जनवरी को रिलीज होगी।