57 साल के अक्षय कुमार ने खोला फिटनेस का राज: जल्दी डिनर, सोमवार का उपवास और अनोखा वर्कआउट प्लान

अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। ‘खिलाड़ी’ के नाम से मशहूर ये स्टार अपने अनुशासित जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। वह देर रात तक चलने वाली पार्टियों से दूर रहते हैं, नियमित समय पर सोते हैं और कोशिश करते हैं कि शाम 7 बजे से पहले डिनर कर लें। यह आदत उन्हें कई सालों से है और अक्षय खुद मानते हैं कि जल्दी डिनर करना उनकी फिटनेस और सेहत का एक अहम हिस्सा है।

जल्दी डिनर की वजह क्या है?

हाल ही में अपनी किताब ‘Your Body Already Knows’ के लॉन्च पर अक्षय कुमार ने डाइट और डाइजेशन से जुड़ी अपनी आदतों का खुलासा किया। उन्होंने बताया, रात का खाना जल्दी करना बेहद जरूरी है। हमारी बॉडी दिनभर की थकान के बाद सोने के लिए तैयार होती है, लेकिन अगर रात में देर से खाना खाया जाए तो पेट आराम नहीं कर पाता।

अक्षय कहते हैं, जब हम सुबह उठते हैं, तब हमारा पेट काम पर लग जाता है। इसलिए डिनर जल्दी करने से पेट को आराम करने का पर्याप्त समय मिलता है। अगर आप रात 9, 9:30 या 10 बजे तक खाते हैं, तो शरीर का डाइजेशन सिस्टम पूरी तरह से तनाव में रहता है।
वर्कआउट और वीकली फास्टिंग का राज

अक्षय ने अपनी वीकली फास्टिंग रूटीन का भी खुलासा किया। वह बताते हैं, मैं अपना आखिरी मील रविवार रात को लेता हूं और मंगलवार सुबह तक कुछ नहीं खाता।

वर्कआउट के बारे में अक्षय ने कहा, मैं रॉक क्लाइम्बिंग करता हूं, वजन नहीं उठाता। मुझे खेल-कूद में मजा आता है। मेरा जिम भी विशेष रूप से ऐसे बनाया गया है जैसे बंदरों के लिए हो – मैं बस लटकता हूं और वेट ट्रेनिंग नहीं करता।

अक्षय कुमार का वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार की हाल ही में फिल्म ‘हाउसफुल 5’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्में ‘जॉली एलएलबी 3’, ‘भूत बंगला’ और ‘हेरा फेरी 3’ दर्शकों के बीच खासा इंतजार कर रही हैं।

अक्षय का फिटनेस मंत्र और डिनर टाइमिंग का तरीका उनकी उम्र और सेहत का सीक्रेट बन चुका है। उनके फैन्स के लिए यह टिप्स प्रेरणा का स्रोत हैं, खासकर उन लोगों के लिए जो व्यस्त जीवन और फिटनेस के बीच संतुलन बनाना चाहते हैं।