अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के जीवन में इस वक्त गर्व और खुशी का बेहद खास मौका है। उनकी बेटी नीसा देवगन ने अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है और अब वह आधिकारिक तौर पर ग्रेजुएट बन गई हैं। 22 वर्षीय निसा ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की डिग्री स्विट्ज़रलैंड की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी से हासिल की है। इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत समारोह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।
मां काजोल की जोशीली चीयरिंग बनी चर्चा का केंद्रवीडियो में देखा जा सकता है कि नीसा जब मंच की ओर डिग्री लेने जाती हैं, तभी दर्शकों के बीच से एक ऊर्जावान आवाज आती है—कम ऑन बेबी! इस आवाज को सुनकर फैंस तुरंत पहचान जाते हैं कि ये और कोई नहीं बल्कि काजोल हैं। उनके जोश और उत्साह को देख सोशल मीडिया यूजर्स को फिल्म कभी खुशी कभी ग़म की याद आ गई, जिसमें काजोल अपने ऑनस्क्रीन बेटे के लिए हूटिंग करती नजर आई थीं।
एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, बधाई हो नीसा!!! सौ लोगों के शोर में भी मैं काजोल की 'चलो बेबी!!' बड़ी आसानी से पहचान सकती हूं। वीडियो में नीसा के चेहरे पर डिग्री लेते समय मुस्कान की चमक साफ दिखाई देती है।
एक अन्य वायरल क्लिप में नीसा को मुस्कुराते हुए, अपने माता-पिता की ओर हाथ हिलाते देखा जा सकता है। जैसे ही वह स्टेज की ओर बढ़ती हैं, उनके चेहरे पर आत्मविश्वास और खुशी का मेल झलकता है। वहीं, सामने बैठे काजोल और अजय देवगन की आंखों में गर्व साफ नजर आता है।
क्या निसा करेंगी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू?हालांकि नीसा अक्सर पैपराजी द्वारा स्पॉट की जाती हैं और सोशल मीडिया पर उनके लुक्स और स्टाइल को लेकर चर्चा होती रहती है, लेकिन उन्होंने अब तक बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है। इस बारे में काजोल पहले ही स्पष्ट कर चुकी हैं।
न्यूज़18 को दिए गए एक साक्षात्कार में काजोल ने बताया था, नीसा का अभी अभिनय क्षेत्र में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने आगे कहा, वो अब 22 साल की हो गई है और मुझे लगता है उसने मन बना लिया है कि अभी उसका फिल्मों में आने का कोई प्लान नहीं है।