इस फिल्म के सेट से लीक हुई ऐश्वर्या की Photo, अब इस दिन रिलीज होगी अहान शेट्टी की डेब्यू मूवी...

मिस वर्ल्ड रहीं एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय अपनी सुंदरता के लिए भी जानी जाती हैं। फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए तरसते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या की एक फोटो इंटरनेट पर धमाल मचाए हुए है। उनकी ये फोटो फिल्म पोन्नियिन सेल्वन के सेट से लीक हुई है। ऐश्वर्या गुलाबी सिल्क साड़ी में दिख रही हैं। उन्होंने हैवी जूलरी कैरी की हुई है। ऐश्वर्या काफी समय से फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं।

पिछले महीने ऐश्वर्या पुड्डुचेरी में सरथ कुमार से मिलीं, जहां कुछ जरूरी सीन्स फिल्माए गए थे। अब शूटिंग मध्य प्रदेश के ओरछा में चल रही है। ऐश्वर्या को कुछ दिन पहले बेटी आराध्या के साथ देखा गया था। हालांकि पति अभिषेक बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश लौट आई हैं। पोन्नियिन सेल्वन मूवी में ऐश्वर्या के साथ कई साउथ इंडियन स्टार्स हैं। यह ऐतिहासिक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। इसके डायरेक्टर मणिरत्नम हैं।


अहान की ‘तड़प’ पहले 24 सितंबर को होनी थी रिलीज

एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया बॉलीवुड में डेब्यू कर चुकी हैं। अब उनके बेटे अहान भी पदार्पण के लिए बिल्कुल तैयार हैं। अहान की फिल्म तड़प का पोस्टर कुछ समय पहले ही रिलीज हो चुका है। अब इसकी रिलीज डेट में बदलाव हुआ है। तड़प की रिलीज डेट लगभग दो महीने आगे खिसका दी गई है। अब यह 24 सितंबर के बजाय दिसंबर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी।

इसके निर्देशक मिलन लूथरिया ने खुद रिलीज डेट आगे बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। मिलन ने सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि इंतजार कर रहा हूं… एक अद्भुत प्रेम कहानी साजिद नाडियाडवाला की तड़प बड़े पर्दे पर 3 दिसम्बर 2021 को। फिल्म में हीरोईन तारा सुतारिया हैं। तड़प रोमांटिक एक्शन फिल्म है, जो 2018 की तेलुगु फिल्म आरएक्स 100 का रीमेक है।


प्रतीक गांधी की पहली हिंदी फिल्म का फर्स्ट लुक जारी

सोनी लिव की वेब सीरीज स्कैम 1992- द हर्षद मेहता स्टोरी से छा जाने वाले कलाकार प्रतीक गांधी अब बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं। वैसे तो प्रतीक पहले भी गुजराती और हिंदी फिल्मों में नजर आते रहे हैं, मगर बतौर लीड एक्टर रावण लीला (भावई) उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मंगलवार को इसका फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया। पोस्टर पर प्रतीक ऐंद्रिता रे के साथ बांसुरी बजाने वाला पोज दे रहे हैं।

ऐंद्रिता का भी डेब्यू है। पोस्टर के बैकग्राउंड में प्रतीक को अट्टहास करते हुए रावण के गेटअप में भी दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है कि राम में क्यों तूने रावण को देखा... फ़िल्म की कथा, पटकथा और निर्देशन हार्दिक गज्जर का है। वहीं पोस्टर शेयर करके प्रतीक ने लिखा- मुखौटे पे मुखौटा... राम के रावण की लीला। रावण लीला 1 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी।