विक्की कौशल और रशिमा मंदाना स्टारर 'छावा' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। लक्ष्मण उटेकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 31 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर जबरदस्त शुरुआत की थी।
छावा दर्शकों के बीच हिट रही है और फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 48.5 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में छावा का 3-दिवसीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये हो गया है।
अपने पहले सप्ताहांत में 100 करोड़ के आंकड़े का पार करने वाली विक्की कौशल की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली कई ऐसी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने अपने समय में तीन दिन में 100 करोड़ के आंकड़े को पार किया था।
छावा विक्की कौशल के करियर की पहले हफ़्ते में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फ़िल्म बन गई है। यह विक्की कौशल की पहली फ़िल्म है जिसने पहले वीकेंड पर ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।
130 करोड़ के बजट में बनी छावा एक पीरियड ड्रामा है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज की कहानी कहती है। विक्की कौशल ने फ़िल्म में संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है और इसे सिनेमाघरों में जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है।
छावा ने अपनी रिलीज़ के पहले वीकेंड में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने ऋतिक-टाइगर की वॉर (115 करोड़), दीपिका की पद्मावत (114 करोड़), प्रभास-दीपिका की कल्कि 2898 AD (112 करोड़), कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 (110 करोड़) और आमिर ख़ान की दंगल (107 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
हर गुजरते दिन के साथ, छावा नए रिकॉर्ड बना रही है। पीरियड ड्रामा ने पहले तीन दिनों में और रिलीज के पहले वीकेंड में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।
छावा दर्शकों के बीच हिट रही है और फिल्म 150 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गई है। छावा ने पहले दिन 31 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 37 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 48.5 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह भारत में छावा का 3-दिवसीय बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 116.5 करोड़ रुपये हो गया है। दुनियाभर में फिल्म 150 करोड़ रुपये तक पहुंचने के करीब है क्योंकि इसने सिर्फ तीन दिनों में 148.65 करोड़ रुपये कमाए हैं।