एक्टर आफताब शिवदासानी (47) इन दिनों कम ही फिल्मों में नजर आते हैं। हालांकि एक समय उनकी जबरदस्त लोकप्रियता थी और फैंस में उनके लिए तगड़ी दीवानगी देखी जाती थी। आफताब ने करिअर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की ती। आफताब ने ‘मिस्टर इंडिया’, ‘शहंशाह’ और ‘चालबाज’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था। बाद में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और फिर फिल्मों में काम शुरू किया। इसी दौरान आफताब को कास्टिंग काउच का भी सामना करना पड़ा था। उनके इस इंटरव्यू का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल आफताब और विवेक ओबेरॉय गेम शो ‘यारों की बारात’ में पहुंचे थे, जिसे एक्टर रितेश देशमुख और फिल्ममेकर साजिद खान होस्ट कर रहे थे। तब आफताब ने खुलासा किया कि एक बड़ी पर्सनलिटी ने उनसे देर रात कॉल किया और होटल में मिलने को भी कहा था। आफताब ने कहा कि जब मैं एक्टर नहीं था और म्यूजिक वीडियो कर रहा था और मॉडलिंग भी। तब मैं एक इंसान से मिला जिसने मुझे एक फिल्म देने का प्रॉमिस किया था। उसने मुझे देर रात कॉल किया। मुझे फिर एहसास हो गया कि ये सब बकवास है और कॉल उठानी बंद कर दी।
इसके बाद उस बड़ी पर्सनलिटी जिसका मैं नाम नहीं लेने वाला। मैं उससे 1-2 बार मिला, लेकिन जब मुझे उसके इरादों के बारे में पता चला तो मैंने उससे मिलना बंद कर दिया। आफताब की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उन्होंने साल 2014 में निन दुसांज के साथ शादी की थी। उनके साल 2020 में एक बेटी नेवेह हुई थी।
बॉलीवुड में लीड एक्टर के रूप में ‘मस्त’ थी आफताब की पहली फिल्मबता दें आफताब ने बाद में दिग्गज फिल्ममेकर रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘मस्त’ में बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर थीं। ये बात साल 1999 की है। आफताब ने एक इंटरव्यू में बताया था कि बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम करने के बाद उनका लीडिंग रोल मिलने से कोई कनेक्शन नहीं है। एक कोला विज्ञापन के दौरान ‘रामू’ की नजर उन पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने 'मस्त' मूवी में कास्ट किया।
इसके बाद आफताब ने ‘आवारा पागल दीवाना’, ‘कसूर’, ‘हंगामा’, ‘क्या कूल हैं हम 3’, ‘1920 द एविल रिटर्न्स’ सहित कई फिल्मों में काम किया। आफताब की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वे अब ‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, ‘मस्ती 4’ में रितेश देशमुख और ‘कसूर 2’ में उर्वशी रौतेला के साथ नजर आएंगे। आफताब की पिछली फिल्म साल 2019 में आई ‘सैटर्स’ थी। इसमें श्रेयस तलपड़े, सोनाली सहगल, विजय राज, इशिता दत्ता की भी अहम भूमिका थी।