एक्टर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार सारा अली खान के साथ बनी हैं। हालांकि फिल्म को कोई खास रिस्पोंस नहीं मिला। यह मूवी 4 जुलाई को रिलीज हुई थी और इसने 6 दिन में 24.50 करोड़ रुपए कमाए हैं। आदित्य इस फिल्म के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में हैं। आदित्य ने बुधवार (9 जुलाई) को अपने इंस्टाग्राम पर नई तस्वीरें शेयर कीं। इनके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आदित्य की लव लाइफ को लेकर अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। ऐसा लग रहा है कि आदित्य की जिंदगी में नई हसीना की एंट्री हो गई है।
तस्वीरों में एक मिस्ट्री गर्ल की झलक नजर आई। तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है। इनमें एक लड़की की सफेद नेल पॉलिश वाली उंगलियां और फुटबॉल खेलते हुए दो लड़कियों के साथ क्लिप शामिल थी। इन तस्वीरों में दिख रही लड़की को लेकर यूजर्स अलग-अलग अनुमान लगा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ये लड़की गोवा की मॉडल जॉर्जिना डिसिल्वा है। कई लोगों ने आदित्य की पोस्ट को उनकी नई प्रेमिका के लिए एक ‘सॉफ्ट लॉन्च’ के रूप में समझा और मिस्ट्री गर्ल की पहचान के बारे में पूछा।
एक ने लिखा, “वह किसे सॉफ्ट लॉन्च कह रहा है?” दूसरे ने लिखा, “क्या किसी ने हाथ देखा है?” एक फैन ने लिखा, “सफेद नेल पॉलिश वाली लड़की कौन है?” एक अन्य ने पूछा, “मुझे जानना है कि वह मिस्ट्री गर्ल कौन है?” एक अन्य ने लिखा, “दोस्तों, जिस लड़की को आदित्य ने सॉफ्ट लॉन्च कहा है, वह जॉर्जिना डिसिल्वा हैं!” बता दें आदित्य और जॉर्जिना एक-दूसरे को फॉलो करते हैं और एक-दूसरे की इंस्टा पोस्ट को लाइक करते हैं। उल्लेखनीय है कि आदित्य इससे पहले लंबे समय तक एक्ट्रेस अनन्या पांडे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों को कई दफा अलग-अलग मौकों पर साथ देखा गया। तब लग रहा था कि यह रिश्ता आगे जाकर और मजबूत होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका जिससे फैंस का दिल टूट गया। उनका पिछले साल ब्रेकअप हो गया था।
सलमान खान और संगीता बिजलानी ने करीब एक दशक तक किया था एक-दूसरे को डेटसुपरस्टार सलमान खान बुधवार (9 जुलाई) को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस संगीता बिजलानी के 65वें बर्थडे सेलिब्रेशन में पहुंचे। अब पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। सलमान अपनी सिक्योरिटी के साथ नजर आए। वे ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम जींस में एकदम फिट और फ्रेश दिख रहे थे। हालांकि कमरे के सामने पोज देते समय वे थोड़े गंभीर नजर आए, लेकिन तभी एक छोटा फैन उन्हें देख कर खुश हो गया। इसके बाद सलमान ने बच्चे से बातचीत की और उसके साथ फोटो भी क्लिक करवाई।
बता दें कि इस पार्टी में एक्टर अर्जुन बिजलानी भी शामिल हुए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सलमान और संगीता के साथ इस वक्त की एक खूबसूरत तस्वीर भी शेयर की। कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, “बर्थडे मुबारक हो संगीता जी…आपके जैसी प्यारी आत्मा कम ही मिलती है। सलमान भाई के साथ शाम और भी खास हो गई। ढेर सारा प्यार।” उल्लेखनीय है कि सलमान और संगीता ने करीब एक दशक तक एक-दूसरे को डेट किया था। इतना ही नहीं, दोनों की शादी की तैयारी भी हो चुकी थी।
इस बात का खुलासा खुद संगीता ने एक शो में किया था। संगीता ने बताया था कि उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। हालांकि बाद में यह रिश्ता टूट गया। इसके बाद संगीता ने साल 1996 में पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ शादी की, लेकिन साल 2010 में उनका तलाक हो गया।