आदित्य नारायण को याद आया बचपन! शेयर की मुस्कुराती हुई Photos, रवि दुबे ने दी यह प्रतिक्रिया

नब्बे के दशक के टॉप सिंगर उदित नारायण के बेटे और मशहूर एंकर आदित्य नारायण अक्सर किसी न किसी कारण से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। 33 वर्षीय आदित्य सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं। आदित्य ने हाल ही में एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसे भरपूर प्यार मिल रहा है। आदी ने अपने बचपन की कुछ फोटो का कोलाज बनाया है, जिनमें उनकी मासूमियत देखते ही बन रही है।


इसमें 6 पासपोर्ट साइज की छोटी-छोटी फोटो हैं। खास बात ये है कि इन सभी फोटो में उनके चेहरे पर मुस्कुराहट है। फोटो शेयर करते हुए आदित्य ने लिखा, ‘Many mini me’s’। उनकी इस फोटो पर फैंस के खूब कमेंट आ रहे हैं। प्रसिद्ध टीवी अभिनेता रवि दुबे ने भी कमेंट किया है। रवि ने लिखा है, ‘छोटा बच्चा जान के हमको…’। यह गाना मासूम फिल्म का है, जिसे आदित्य ने ही आवाज दी थी।

इस कमेंट पर आदित्य ने भी रिप्लाई देते हुए लिखा, ‘हाहाहा भाई’। बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी ने लिखा, ‘नानू साहब’। इन दिनों आदित्य सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 होस्ट कर रहे हैं। आदित्य ने पिछले साल दिसंबर में लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल से शादी की थी। आदित्य अप्रेल में कोविड के शिकार हो गए थे। हालांकि वे अब इससे उबर चुके हैं और फिर से इंडियन आइडल में समां बांध रहे हैं।