आंखों से पूरे इंडिया को अपना दीवाना बनाने वाली प्रिया का एक और विडियो हुआ वायरल #VIDEO

वैलेंटाइन डे के मौके पर एक ऐसी लड़की इंटरनेट सेंसेशन बन गई जिसका पूरा इंडिया दीवाना हो गया है। सोशल मीडिया पर हर दूसरे यूजर ने इस वीडियो को शेयर कर लड़की की तारीफ की है। वीडियो में टीनएज स्टूडेंट के बीच पनप रहे प्यार को दिखाया गया है। बता दे, इस लड़की का नाम प्रिया प्रकाश वारियर है। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। साथ ही प्रिया मोहिनीअट्टम डांस फॉर्म की ट्रेंड डांसर भी हैं।

वही अब सोशल मीडिया पर प्रिया प्रकाश का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें प्रिया प्रकाश वारियर, रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा स्टारर फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ का गाना ‘चन्ना मेरे आ’ गाती हुई नजर आ रही हैं। प्रिया के इस वीडियो को शुभभ गुप्ता नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने शेयर किया है। वीडियो में प्रिया ग्रे कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। प्रिया पहले अपने आंखों के इशारों के कारण चर्चा में रहीं तो अब वहीं अपनी गायिकी से लोगों का जीत दिल रही हैं। प्रिया के गाना गाते हुए वीडियो को भी लोग सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।