ऐक्ट्रेस और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर मल्लिका दुआ (Mallika Dua) की मां चिन्ना दुआ का शुक्रवार को निधन हो गया है। 56 साल की चिन्ना कोरोना संक्रमित थी। चिन्ना और उसके पति विनोद दुआ दोनों मई में कोरोना का शिकार हो गए थे और दोनों को गुरुग्राम के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया था। चिन्ना दुआ के निधन की खबर सुनने के बाद उनका परिवार और करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। चिन्ना के दोस्तों का कहना है कि वह खुलकर अपनी लाइफ जीती थीं। उनकी सिंगिंग सभी के दिलों को छू देती थी। वह बेहद अच्छी पत्नी, मां और दोस्त थीं। बता दे, चिन्ना का अससल में नाम पद्मावती था और वह डॉक्टर, सिंगर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थीं।
मल्लिका भी हाल ही में कोविड-19 पॉजिटिव हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी थी। मल्लिका ने लिखा था, 'मैं सोशल मीडिया से काफी समय से दूर हूं क्योंकि चीजें थोड़ी खराब हैं। कुछ दिनों पहले मैं कोविड 19 का शिकार हुई हैं और जब बुखार बढ़ता गया तो अस्पताल में भर्ती हुई। ये मेरा सही फैसला था क्योंकि यहां मेरा अच्छे से ध्यान रखा जा रहा है। थोड़ी सी खांसी के अलावा बाकी सब ठीक है।'
अपने पैरेंट्स का हेल्थ अपडेट देते हुए मल्लिका ने बातया था, 'मैं उसी फ्लोर पर हूं जिसमें पापा जी हैं। वह कमजोर हो गए हैं और उन्हें बहुत ज्यादा खांसी है, लेकिन वह अच्छा खा रहे हैं और अब वह मेरी कंपनी में हैं तो वह जल्द ठीक हो जाएंगे।'मां को लेकर मल्लिका ने लिखा था, 'मां को एक्मो प्लस वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह बेहोश हैं और हर शाम हम उन्हें फोन करके गाना सुनते हैं। वह पलक झपकार अपना रिएक्शन देती हैं। अभी उनके फेफड़ों को पूरी तरह से आराम की जरूरत है। आप सभी लोग उनके लिए प्रेयर करें ताकि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाए। यह एक धीमी प्रक्रिया है, लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। उन्हें आप की प्रार्थनाओं की भी जरूरत है। प्लीज उनके लिए दुआ करें।'