येलो लहंगे में मलाइका अरोड़ा को देखकर थम गईं लोगों की सांसे, रैम्प वॉक करते हुए दिए एक से बढ़कर एक पोज

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बॉलीवुड की उनहसीनाओं में से एक हैं, जिनका स्टाइलिंग सेंस बहुत ही हॉट है। वह हर एक इवेंट के हिसाब से खुद को स्टाइल करती हैं और उनका कातिलाना अंदाज फैंस को घायल कर देता है। वहीं जब वह इंडियन स्टाइल के कपड़े पहनकर तैयार होती हैं, तो हर कोई उनकी खूबसूरती को निहारता ही रहता हैं। ऐसा ही कुछ रिसेन्टली चल रहे बॉम्बे टाइम्स फैशन वीक में देखने को मिला, जब वह मशहूर डिजाइनर गोपी वैद के लिए शो स्टॉपर बनीं। इवेंट के दौरान वह फूल ऑन येलो में नजर आईं। उनका लुक और अपीरियंस फैंस को काफी धांसू लगा।

रैम्प वॉक के लिए मलाइका ने येलो कलर लहंगे में नजर आ रही हैं। उन्होंने हाथ में मैचिंग चूड़ियां और मांग टीका लगा कर अपने लुक पूरा किया। बालों में सजा उनका गजरा और उनका मेकअप भी काफी शानदार लगा। वह रैम्प वॉक करते हुए अलग-अलग स्टाइल में पोज देती हुई देखी गईं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो मलाइका अपनी बहन एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) संग ‘अरोड़ा सिस्टर्स’ (Arora Sisters) से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कदम रखने जा रही हैं। बताया जा रहा इस शो में मलाइका एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) और बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) एक साथ नजर आने वाले हैं। बता दें कि मलाइका लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।