'Double XL' गर्ल बनकर सुर्खियां बटोर रही हुमा कुरैशी का वायरल हुआ लेटेस्ट फोटोशूट, फुलऑन ब्लैक में नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। हाल ही में हुमा द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस ब्लैक आउटफिट में कहर बरपाती नजर आ रही हैं। उन्होंने ये लेटेस्ट फोटोशूट अपनी आने वाली फिल्म 'डबल एक्सएल ( Double XL)' के प्रमोशन के लिए करवाया है। इसकी जानकारी खुद हुमा ने फैंस के साथ शेयर की है।
फोटो में हुमा फुलऑन ब्लैक में दिख रही हैं। मिनी स्कर्ट के साथ मैचिंग क्रॉप टॉप और ब्लैक हिल पहन कर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। हुमा ने चेहरे पर ग्लोसी मेकअप और होठों पर न्यूड पिंक लिपस्टिक लगा रखी है साथ ही अपने बालों का पोनीटेल बनाया हुआ है। गले में दिख रहा उनका गोल्डन पेंडेंट उनके लुक को और भी क्लासी बना रहा है। हुमा के वर्कफ्रंट की बात करे तो उनकी आने वाली फिल्म 'डबल एक्सएल ( Double XL)' 4 नवम्बर को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में हुमा के साथ सोनाक्षी सिन्हा भी नजर आने वाली है। 'डबल एक्सएल' में हुमा राजश्री त्रिवेदी के किरदार में दिखने वाली हैं। बॉडी शेमिंग पर आधारित इस को सतराम रमानी ने निर्देशित किया है। 'डबल एक्सएल' के अलावा हुमा के पास एक बायोपिक फिल्म ‘तरला’ भी है। यह फिल्म भारत की पहली होम शेफ तरला दलाल की जीवन पर आधारित है। फिल्म में हुमा तरला दलाल के रोल में देखी जाएंगी। इस फिल्म का डायरेक्शन डायेक्टर पीयूष गुप्ता करेंगे और रॉनी स्क्रूवाला, अश्विनी अय्यर तिवारी और नितेश तिवारी इसे प्रोड्यूस करेंगे।