2 News : इस एक्टर ने की गुपचुप दूसरी शादी, प्रेग्नेंट हैं पत्नी, इधर-एक्ट्रेस पूजा ने पहली शादी को माना ‘बड़ी गलती’

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर और शेफ मधमपट्टी रंगराज इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनय के साथ कुकिंग टैलेंट के लिए पहचान रखने वाले रंगराज किसी प्रोजेक्ट के बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि रंगराज ने पहली पत्नी और दो बच्चों के रहते हुए चुपचाप दूसरी शादी कर ली है। प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर जॉय क्रिसिल्डा की इंस्टाग्राम पोस्ट से यह पता चल रहा है। क्रिसिल्डा ने शनिवार को कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें वह रंगराज के साथ पारंपरिक ब्राइडल लुक में दिख रही हैं।

तस्वीरों में रंगराज पारंपरिक दक्षिण भारतीय पोशाक में नजर आ रहे हैं। क्रिसिल्डा ने लाल साड़ी पहन रखी है, बालों में गजरा लगाए हुए वह दुल्हन की तरह सजी-धजी दिख रही हैं। एक फोटो में ऐसा लग रहा है कि रंगराज, क्रिसिल्डा की मांग में सिंदूर भर रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में क्रिसिल्डा ने लिखा, “Mr. & Mrs. Rangaraj” रविवार (27 जुलाई) को क्रिसिल्डा ने एक और पोस्ट शेयर की जिसमें वह और रंगराज गले में वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। यह फोटो उनकी शादी के तुरंत बाद की लग रही है। इसके कैप्शन में लिखा, “मैं 6 महीने की प्रेग्नेंट हूं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हूं।”

लगातार दो दिन की गई पोस्ट के बाद फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। यूजर्स यह मानने लगे कि उनकी शादी हो गई है। कोई इससे आश्चर्यचकित है तो कोई खुशी जता रहा है। हालांकि दोनों की तरफ से अभी तक शादी की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि रंगराज पहले से शादीशुदा हैं और उनकी पत्नी श्रुति पेशे से वकील हैं। इस दंपति के दो बच्चे भी हैं, जिनकी तस्वीरें पहले सामने आ चुकी हैं।

यह अभी भी कंफर्म नहीं है कि क्या इस कपल का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है, क्योंकि श्रुति ने अभी भी इंस्टाग्राम पर रंगराज के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। बता दें रंगराज ने फिल्मों में अपनी शुरुआत ‘मेहंदी सर्कर’ से की थी जो साल 2019 में आई। इसके साथ ही रंगराज ने ‘कूकू विद कोमेल’ जैसे टेलीविजन शो में जज की भूमिका भी निभाई है। उन्होंने साल 1999 में अपनी पाककला की शुरुआत की थी, उसके बाद बेंगलुरु में एक रेस्टोरेंट खोला।
पूजा बनर्जी ने 18 साल की उम्र में घर से भागकर की थी पहली शादी

मशहूर टीवी एक्ट्रेस पूजा बनर्जी ने दो शादियां की हैं। पूजा ने हाल ही में अपने दूसरे पति एक्टर कुणाल वर्मा के साथ सिद्धार्थ कन्नन को एक इंटरव्यू दिया। इस दौरान पूजा ने खुलासा किया कि मनोरंजन जगत में एंट्री से पहले ही वो 18 साल की उम्र में अपने घर से भाग गई थीं। उनका अफेयर चल रहा था और उन्होंने भागकर शादी कर ली थी। यह उनकी ‘बड़ी गलती’ थी। पूजा ने कहा कि पहली रात को ही मेरे पति का बिहेवियर एकदम बदल गया।

ऐसा लगता था कि मैं पति के साथ अनजानों की तरह एक ही छत के नीचे रह रही थीं। जिस इंसान के लिए मैंने घर-परिवार छोड़ा, वो मेरी सोच से एकदम अलग निकला। वो शादी के बाद बदल गया। मुझे समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं। शर्म की वजह से मैं वापस घर भी नहीं जा पाईं। मैं घर आती थीं तो मेरा पति मेरी तरफ देखता भी नहीं था। मैं उसके सामने से गुजर जाती लेकिन वह टीवी ही देखता रहता। वो गैरों जैसा व्यवहार करता था। मैं शादीशुदा थीं तब एक टीवी शो के लिए कुणाल से मिलीं। तब तक मैं अपनी पहली शादी से बाहर आने की कोशिश कर रही थीं।

मैंने 3 साल बाद पति को छोड़ दिया। वह उस समय अपने दोस्त की गर्लफ्रेंड को डेट कर रहा था। अब उनकी शादी हो चुकी है। एक बार वो किसी के कहने पर सेट पर मेरे लिए तोहफे लाया था, वो उसका इकलौता एफर्ट था। पूजा ने कुणाल के साथ साल 2020 में दूसरी शादी कर ली। पूजा को ‘देवों के देव महादेव’ में ‘माता पार्वती’ के किरदार से काफी शौहरत मिली। बता दें कुछ महीनों पहले पूजा और कुणाल संग एक दोस्त ने धोखाधड़ी की थी। उन्होंने सारी जमा पूंजी गंवा दी।