पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान इस साल ‘अबीर गुलाल’ फिल्म के माध्यम से 8 सालों के बाद बॉलीवुड में वापसी करने जा रहे थे। हालांकि 22 अप्रैल को हुए जम्मू कश्मीर के पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाकिस्तान के संबंध बिगड़ने से उनकी फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म में फवाद के साथ लीड रोल में एक्ट्रेस वाणी कपूर हैं। अब फिल्म का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल अब यह देशभर में रिलीज होने जा रही है। आरती एस बागड़ी की डायरेक्शन में बनी फिल्म वैसे आज शुक्रवार (12 सितंबर) को दुनियाभर में रिलीज हो गई है।
अब फिल्म को मिल रहे पॉजिटिव रिस्पोंस को देखते हुए मेकर्स ने इसे भारत में भी रिलीज करने का फैसला किया है। फिल्म को लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट है। फिल्म की रिलीज की बात करें तो यह 2 हफ्ते बाद सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म 26 सितंबर को थिएटर्स में पहुंच जाएगी। बॉलीवुड हंगामी की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म से जुड़े एक सोर्स की मानें तो मेकर्स फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट फील कर रहे हैं। इंडियन स्टोरीज लिमिटेड (UK) की टीम ने अब इसे भारत में रिलीज करने की योजना बनाई है।
फवाद और वाणी की ये जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर दिखने वाली है। बताया जा रहा है कि मूवी एक सिंपल और लविंग लव स्टोरी है। फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है, जिनकी मुलाकात लंदन में होती है और उन्हें प्यार हो जाता है। फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है। खास बात ये है कि फिल्म जिस दिन रिलीज होगी उस दिन दूसरी नई फिल्म नहीं आ रही है। फिल्म की टैगलाइन है, “दो टूटे हुए लोग, एक इत्तफाक के जरिए मिलते हैं और एक-दूसरे की संगति में सुकून पाते हैं।
धीरे-धीरे, उनकी यह दोस्ती एक गहरे इमोशनल रिश्ते में बदल जाती है, जो आखिर प्यार में खिलती है।” उल्लेखनीय है कि ‘अबीर गुलाल’ जैसा ही कुछ दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘सरदार जी 3’ के साथ हुआ था। इसमें पाकिस्तानी अभिनेत्री हानिया आमिर थीं और वह फिल्म भी पहले सिर्फ विदेशों में ही रिलीज हुई थी। फवाद की पिछली हिंदी फिल्म की बात करें तो वे करण जौहर की ‘ए दिल है मुश्किल’ में नजर आए थे।
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी ने शेयर कीं तस्वीरेंसब टीवी का फैमिली कॉमेडी ड्रामा ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा‘ डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। इसने कुछ समय पहले ही 17 साल पूरे किए हैं और इस मौके पर जश्न मनाया गया था। कलाकारों के परिवार वालों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया था, जिसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुए। अब शो के 4500 एपिसोड्स पूरे होने पर सेलिब्रेशन हुआ है। प्रोड्यूसर असित मोदी ने टीम के साथ सेलिब्रेशन किया है, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की हैं।
इनमें वे पूरी टीम के साथ 4500 एपिसोड्स का केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। असित ने कैप्शन में लिखा, “एक बीज से शुरू हुआ सपना आज हजारों मुस्कुराहटों का बागीचा बन चुका है। पहले दिन से जुड़े साथियों, हमारी मेहनती टीम और पर्दे के पीछे के सभी साथियों का दिल से आभार। और आप दर्शकों के बिना ये सफर अधूरा था, आपका प्यार ही हमारी ताकत है। आगे भी हंसी, खुशी और सकारात्मकता का ये सफर यूं ही चलता रहेगा। हंसते रहिए, देखते रहिए।” बता दें 4501 एपिसोड का टेलिकास्ट हो चुका है। इसमें गोकुलधाम वासियों पर गंभीर आरोप लगे हैं।
ये टीवी की दुनिया का सबसे लंबा चलने वाला भारतीय सिटकॉम बन गया है। शो का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में 2 बार दर्ज हो चुका है। पिछली बार इसने 2 जुलाई 2022 तक कुल 3500 एपिसोड के साथ गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज कराया था और इससे पहले साल 2021 में इसने सबसे लंबे समय तक चलने वाला भारतीय सिटकॉम के रूप में गिनीज बुक में अपनी जगह बनाई थी। यही नहीं, शो इससे पहले लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी अपना नाम दर्ज करा चुका है।