इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के साथ ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर सीधी टक्कर देखने को मिली, लेकिन आठवें दिन तक आते-आते दोनों की कमाई में बड़ा अंतर दिखाई दे रहा है। इमरान हाशमी और दिशा पटानी स्टारर 'आवारापन 2' जहां लगातार मजबूत कमाई के साथ आगे बढ़ रही है, वहीं सनी देओल और प्रीति जिंटा की 'बंटवारा 1947' काफी पीछे रह गई है।
'आवारापन 2' ने 8वें दिन भी जारी रखा प्रदर्शनइमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की थी। दूसरे दिन फिल्म की कमाई बढ़कर 33.75 करोड़ रुपये पहुंची, जबकि तीसरे दिन इसने 26 करोड़ रुपये कमाए। इसके बाद चौथे दिन 9.25 करोड़, पांचवें दिन 9.75 करोड़, छठे दिन 6.75 करोड़ और सातवें दिन 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज किया।
उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, 22 अगस्त को फिल्म ने आठवें दिन 5.50 करोड़ रुपये कमाए। इसके साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 119 करोड़ रुपये हो गया है।
'आवारापन 2' के पहले आठ दिनों का कलेक्शन इस प्रकार है:दिन - कलेक्शनपहला दिन - 22.00 करोड़ रुपये
दूसरा दिन - 33.75 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 26.00 करोड़ रुपये
चौथा दिन - 9.25 करोड़ रुपये
पांचवां दिन - 9.75 करोड़ रुपये
छठा दिन - 6.75 करोड़ रुपये
सातवां दिन - 6.00 करोड़ रुपये
आठवां दिन - 5.50 करोड़ रुपये
कुल 119.00 करोड़ रुपये
'बंटवारा 1947' की कमाई में बड़ी गिरावटदूसरी ओर, सनी देओल की 'बंटवारा 1947' की रफ्तार काफी धीमी नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 13.50 करोड़ रुपये रहा, जबकि तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई।
इसके बाद फिल्म की दैनिक कमाई में लगातार गिरावट दर्ज हुई। चौथे दिन 2 करोड़, पांचवें दिन 2.25 करोड़, छठे दिन 1.50 करोड़ और सातवें दिन 1.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, आठवें दिन फिल्म ने महज 0.75 लाख रुपये कमाए।
इसके साथ 'बंटवारा 1947' का भारत में कुल नेट कलेक्शन 34.35 करोड़ रुपये हो गया है।
दिन - कलेक्शन
पहला दिन - 5.75 करोड़ रुपये
दूसरा दिन -13.50 करोड़ रुपये
तीसरा दिन - 7.25 करोड़ रुपये
चौथा दिन - 2.00 करोड़ रुपये
पांचवां दिन - 2.25 करोड़ रुपये
छठा दिन - 1.50 करोड़ रुपये
सातवां दिन - 1.35 करोड़ रुपये
आठवां दिन - 0.75 लाख रुपये
कुल 34.35 करोड़ रुपये
'बंटवारा 1947' में नजर आए ये कलाकार'बंटवारा 1947' की कहानी भारत-पाकिस्तान विभाजन के दौर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। फिल्म असगर वजाहत के चर्चित नाटक 'जिसने लाहौर नहीं देखा वो जामिया ही नहीं' पर आधारित है।
फिल्म में सनी देओल के साथ उनके बेटे करण देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अभिमन्यु सिंह और अली फजल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसका निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है।
2007 की फिल्म का सीक्वल है 'आवारापन 2'इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' साल 2007 में आई 'आवारापन' का सीक्वल है। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है। कहानी को पहले भाग से जोड़ा गया है और यह उसी कहानी को आगे बढ़ाती है, जहां पिछली फिल्म की कहानी समाप्त हुई थी।
आठवें दिन के उपलब्ध बॉक्स ऑफिस आंकड़ों में दोनों फिल्मों के बीच कमाई का अंतर साफ नजर आ रहा है। 'आवारापन 2' जहां 119 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन तक पहुंच गई है, वहीं 'बंटवारा 1947' 34.35 करोड़ रुपये पर है।
यह भी पढ़ें: सनी देओल को भारी पड़ा मुस्लिम किरदार निभाना, बॉक्स ऑफिस पर असफल हुई बंटवारा 1947