स्कूल यूनिफॉर्म पहने आराध्या का वीडियो हो रहा वायरल, ‘अनिता भाभी’ ने पहनी 10 साल पुरानी ड्रेस

पूर्व मिस वर्ल्ड व एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और एक्टर अभिषेक बच्चन की 11 साल की बेटी आराध्या हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। अब आराध्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आराध्या स्कूल यूनिफॉर्म पहने और मेकअप के साथ नजर आ रही हैं। आराध्या दोस्तों के साथ स्कूल कार्यक्रम के लिए तैयार है। वह एक वाद्य यंत्र (म्यूजिकल इंस्ट्रुमेंट) पकड़े हुए है। आराध्या के क्यूट एक्सप्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं।

आपको बता दें कि ऐश्वर्या को अक्सर बेटी को लेकर एक्स्ट्रा प्रोटेक्टिव होने के लिए ट्रोल किया जाता है। वह हमेशा बेटी का हाथ थामे नजर आती हैं। अभिषेक ने 'ईटाइम्स' के साथ बात करते हुए आराध्या को स्टारडम की दुनिया में ढालने के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा था कि शुक्र है कि उनकी मां ने उन्हें इस दुनिया में आने में सहजता प्रदान की है।

मुझे लगता है कि यह बहुत महत्वपूर्ण था और ऐश्वर्या ने इसे खूबसूरती से संभाला कि यह उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं थी कि आराध्या के दादा-दादी और माता-पिता फिल्मी दुनिया से हैं। हमने इसे कोई बड़ी चीज़ नहीं बनाया। उल्लेखनीय है कि आराध्या का जन्म नवंबर 2011 में हुआ था। आराध्या ज्यादातर ऐश्वर्या के साथ दिखती हैं। पिछले दिनों उन्हें ऐश्वर्या के साथ 'कान्स 2023' में और उससे पहले चेन्नई में 'पोन्नियिन सेलवन 2' की स्क्रीनिंग में देखा गया था।

भाभीजी घर पर हैं शो में अनिता भाभी का रोल प्ले करती थीं सौम्या टंडन

एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो 'भाभीजी घर पर हैं' कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। ‘अनीता भाभी’ का रोल निभाने वालीं एक्ट्रेस सौम्या टंडन शो छोड़ चुकी हैं। हालांकि वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और फैंस उन पर खूब प्यार लुटाते हैं। अब सौम्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर गर्व से यह बताया कि वो कपड़े रिपीट करने पर शर्मिंदा नहीं होती हैं। सौम्या ने एक पुरानी ब्लू ड्रेस में फोटो शेयर की है।

सौम्या ने लिखा, 10 साल पुरानी ड्रेस पहन रही हूं। इसे अगले 10 साल तक फिट रखने का लक्ष्य है, और साथ ही जब आप भी कपड़े रिपीट कर सकते हैं, उन्हें संजो सकते हैं और पैसे व फैशन की बर्बादी बचा सकते हैं तो कपड़े क्यों फेंक दें। #फिट, पहनें, #दोहराएं और बचाओ। आपको बता दें कि सौम्या इन दिनों ग्लैमरस फोटोशूट से चर्चा में रहती हैं।

सौम्या फैंस को इंस्टाग्राम पर एंटरटेन करती हैं। सौम्या की इस पोस्ट पर फैंस उनकी तारीफ करते नजर आए। उल्लेखनीय है कि सौम्या के भाभीजी घर पर हैं शो छोड़ने के बाद 2-3 एक्ट्रेस उनकी जगह ले चुकी हैं, लेकिन वे वैसा रंग नहीं जमा पाईं।