मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए आमिर खान के भांजे, 2019 में दिया था पत्नी को तलाक

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए है। आपको बता दे, इमरान खान अपनी पत्नी अवंतिका से 2019 में अलग हो गए थे। इमरान और अवंतिका की शादी 2011 में हुई थी। इस शादी से इमरान और अवंतिका की 8 साल की बेटी इमारा है। लेकिन अब लग रहा है कि इमरान खान एक बार फिर प्यार में पड़ गए है। दरअसल, इमरान को मिस्ट्री गर्ल संग देखा गया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इमरान खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे साउथ एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन संग नजर आ रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थामा हुआ है। इमरान ब्लैक टी-शर्ट और ब्लू जींस में स्टाइलिश लगे। वहीं लेखा प्रिंटेड ड्रेस में स्टनिंग दिखीं। दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री सुपर कूल लगी। इमरान और लेखा की वीडियो सामने आने के बाद दोनों के डेटिंग की अटकलें जोरों पर हैं। इमरान को खुश देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

इस बीच यह भी खबर आ रही है कि लेखा वॉशिंगटन और इमरान खान का अफेयर एक्टर की शादी टूटने की वजह बना। लेखा के एक्स हसबैंड पाबलो चटर्जी और इमरान करीबी दोस्त थे। इमरान का नाम जहां लेखा संग जुड़ रहा है। वहीं कुछ समय पहले अवंतिका की साहिब सिंह लांबा संग तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसके बाद कहा गया था कि दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी है। हालांकि इस बात की कोई कंफर्मेशन नहीं है।

कौन हैं लेखा वॉशिंगटन?

लेखा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम करती हैं। दोनों ने साथ में फिल्म 'मटरु की बिजली का मंडोला' में काम किया था। लेखा ने हिंदी फिल्म युवा, पीटर गया काम से में भी काम किया है। उनकी पहली फिल्म Kadhalar Dhinam थी। इसमें लेखा ने कैमियो रोल किया था। लेखा की शादी पाबलो चैटर्जी से 2017 में हुई थी। हालांकि यह शादी लंबे समय तक नहीं चले और अब दोनों अलग हो गए हैं।