मीडिया के लिए जितने ज्यादा मायने फिल्मी एक्टर और एक्ट्रेस रखते हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके बच्चे आकर्षण का केंद्र होते हैं। कुछ ऐसा ही मामला है सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आइरा का। आइरा ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में कदम नहीं रहा है, लेकिन इसके बावजूद वे हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। आइरा सोशल मीडिया का प्रयोग भी खूब करती हैं। वे नित नई पोस्ट डालकर फैंस का ध्यान खींचती रहती हैं। आइरा ने सोमवार को खुद की एक लेटेस्ट फोटो शेयर की, जो वायरल हो गई। इस तस्वीर को साझा करते हुए आइरा ने कैप्शन में लिखा 'गुड मॉर्निंग’। दरअसल, आइरा ने जो फोटो शेयर की उसमें वह एक श्वान (डॉग) के साथ समय बिताती दिख रही हैं। उनके आस-पास का नजारा काफी अच्छा है। ब्लैक टॉप और डेनिम जैकेट में लग रही हैं ग्लैमरस
आइरा ब्लैक
टॉप के साथ डेनिम जैकेट में बिंदास लग रही हैं और डॉग को गोद में लिए
टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं। चेहरे पर काला चश्मा और खुले बाल उन्हें
बेहद आकर्षक लुक दे रहा है। हालांकि कुछ यूजर्स का ध्यान इन सब चीजों को
छोड़ इरा के फोन के पास पड़े एक ग्रीन और ब्लैक डिब्बे पर पड़ा, जो काफी
ब्लर दिख रहा है। लोगों का कहना है कि वह कुछ और नहीं, काली सिगरेट और
लाइटर है, जिसे लेकर यूजर्स आइरा को ट्रोल करने लग गए। बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे को डेट कर रही हैं आइरा
एक
यूजर ने पूछा-आप कौनसी सिगरेट पीती हैं? दूसरे ने कमेंट कर लिखा-सिगरेट और
लाइटर भी फोकस में आ गया है। वहीं अन्य ने लिखा-सिगरेट लाइटर ब्लर कर
दिया। कुछ और ऐसे ही कमेंट कर आइरा को घेरा गया। इससे पहले आइरा ने अपने
बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ एक फोटो शेयर की थी जो सोशल मीडिया पर तेजी
से वायरल हुई थी। फोटो में आइरा, नुपुर को पीछे से गले लगाती नजर आ रही
थीं। दोनों ही कैजुअल लुक में नजर आए। आइरा ने कैप्शन में लिखा, 'कितना
ड्रामेबाज है।'