आमिर के साथ-साथ इन बॉलीवुड सितारों ने भी दी शाहरुरख खान को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड सितारे आमिर खान ने गुरुवार को शाहरुरख खान को उनके 52वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि 'रोमांस के बादशाह' दिलों पर राज करते रहेंगे। आमिर ने ट्वीट किया, "प्रिय शाह, आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आपका स्वास्थ्य हमेशा अच्छा रहे और आप आने वाले समय में ऐसे ही दिलों पर राज करते रहे। आपका दिन और साल शुभ हो।"

आमिर के अलावा हिन्दी फिल्म जगह के अन्य सितारों ने भी शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई दी है।

सितारों ने ट्वीट किया :


करण जौहर :
शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई! हमेशा प्यार।

फराह खान : हैंडसम दोस्त शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। हमेशा प्यार।

फरहान अख्तर : शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। शाम के जश्न के लिए प्यार, शांति के लिए धन्यवाद। चमकते रहो।

श्रद्धा कपूर : शाहरुख को जन्मदिन की बधाई! आप अद्भुत हैं।

साजिद खान : 'किंग ऑफ रोमांस' को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

दीया मिर्जा : दुनिया के सबसे आकर्षक, देखभाल करने वाले, विचारशील लोगों में से एक शाहरुख खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं!

विशाल ददलानी : शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई। मुझे यकीन है कि हमेशा की तरह आपके सभी 'जेब्रा फ्रैन्स' इसे राष्ट्रीय त्योहार में बदल देंगे। बहुत-बहुत प्यार।

राहुल ढोलकिया : 'रईस' के जन्मदिन का जश्न मनाएं। दारू खोलें। मोहल्ले में 'जलिमा' और 'लैला' के साथ नृत्य करें।

अब्बास मस्तान : शाहरुख भाई को जन्मदिन की बधाई। हमेशा खुश रहें। भगवान आपको जीवन सब चीजें प्रदान करें। बहुत-बहुत प्यार।

बिपाशा बसु : सबसे आकर्षक व्यक्ति शाहरुख खान को जन्मदिन की बधाई।

अरमान मलिक : आपने हमें प्यार का सही अर्थ सिखाया है। दुनिया का सौभाग्य है कि आप यहां हैं। यह वर्ष आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहे।