OMG : वापिस जिंदा हुआ 57 साल का एक शख्स, बताया माैत के बाद क्या हुआ था उसके साथ

किसी की मौत के बाद अगर वह शख्स जिंदा हो जाए तो आप इसे क्या कहेंगे? शायद भूत.... लेकिन ऐसी कई घटनाएं वास्तविक जीवन में भी हुई हैं, जब मरे हुए लोग खड़े हो उठे है और उन्होंने कई ऐसी बातों के बारें में बताया है जिसपर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है।

हम यहाँ आपको एक ऐसें शख्स के बारें में बताने जा रहे है जो मरने के बाद कुछ देर में वापिस जिन्दा हो जाता है। बता दे, यह बात साल 2011 की है, 57 साल का एक शख्स किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित था और उसका अस्पताल में आपरेशन होने वाला था। उसे आपरेशन थिएटर में लाया ही गया था डॉक्टर आपरेशन की तैयारी कर रहे थे इतने में ही शख्स को हार्ट अटैक आ गया, ऑक्सीजन की कमी से उसके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया और तकनीकी तौर पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। मरने के बाद जैसें ही वापिस उसको होश आया तो उसने जो बातें बताईं, वो बेहद हैरान कर देने वाली थीं। उन्होंने उन सब लोगों का और बातों का ज़िक्र किया जो उन्हें मरने के दौरान दिखे थे। उसमें अस्पताल के कर्मचारी और डॉक्टर्स भी शामिल थे, जिनको उस शख्स ने पहले कभी नहीं देखा था। जो बातें उन्होंने अपनी उस 3 मिनट की मृत्यु के दौरान बताई, सारी सच थीं। अस्पताल के स्टाफ़ ने इस बात की पुष्टि की।मरते टाइम और उसके बाद भी ऑपरेशन थिएटर में क्या चल रहा था। उन्हें सब याद था उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टाफ़ उनको झटके दे रहा था। उन्हें 2 लोगों की आवाज़ें सुनाई दे रही थी। एक मेडिकल स्टाफ़ की जो बार-बार झटका देने की बात कर रहे थे और दूसरी आवाज़ एक महिला की थी जो उनका हाथ पकड़ कर छत के रास्ते उन्हें बाहर ले जाना चाहती थी। उन्होंने उस महिला की बात सुनी और उनके साथ छत के रास्ते बाहर चले आये।

म्रत्यु होने के बाद उस शख्स को ऐसा लग रहा था कि जो महिला उन्हें वहां से लेकर जा रही थी, वो महिला उन्हें जानती है और वो उस पर भरोसा कर सकते हैं। उन्हें लगा कि जैसे ये महिला किसी कारणवश यहां आई है, लेकिन वो कारण उन्हें नहीं पता था। तभी उस शख्स को एक और झटका लगा और उनकी आंखों के सामने उन्हें नर्स और एक गंजा शख़्स दिखा। मतलब वो फिर से ज़िंदा हो गए थे।

यह पहला किस्सा नहीं है ऐसें बहुत से किस्से पहले भी जो चुके है जिसमे इंसान मरने के बाद वापिस जिन्दा हो जाता है।