आंखों का मेकअप आपकी आंखों को आकर्षक और सुंदर दिखाने के काम करता हैं। इसके लिए महिलाएं कई चीजों की मदद लेना पसंद करती हैं। आजकल देखा जा रहा हैं कि कलर ब्लॉकिंग आई मेकअप का चलन काफी बढ़ गया हैं जिसमें आप कलर कॉम्बिनेशन से अपनी क्रिएटिविटी दिखा सकती हैं और मेकअप से सुंदरता प्राप्त की जा सकती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए इसे अप्लाई करने का तरीका बता रहे हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।
- क्लासी स्टाइल पाना चाहती हैं, तो विंग्ड आई लाइनर लगाएं। यह आपको रेट्रो व मॉडर्न दोनों लुक पाने में मदद करेगा।- ब्राउन स्मोकी आई मेकअप लुक इस समय खासा ट्रेंड में हैं। शादी फंक्शन के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं।
- मोनोटोन मेकअप स्टाइल विंटर सीजन में आप पर खूब फबेगा।
- जलपरी-सा मैजिक बिखेरने के लिए आंखों पर ब्राइट कलर के आईशैडोज का इस्तेमाल करें।