पार्लर से ज्यादा निखार देगा यह होममेड फेशियल, जानें इसका तरीका

शादी समारोह का सीजन चल रहा हैं और महिलाएं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए पार्लर जाना पसंद करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप घर पर बने एक उपाय से पार्लर से ज्यादा निखार पा सकेंगे। हम बात कर रहे हैं हल्दी और बादाम से बने होममेड फेशियल की। हल्दी में उपस्थित एंटी-ऑक्सीडेंट तत्व निखार दिलाते हैं और बादाम इसे सॉफ्ट बनाने का काम करती है। तो आइये जानते हैं इस होममेड फेशियल को बनाने और इस्तेमाल से जुड़ी जानकारी के बारे में।

लड़कियों की सुंदरता में कमी लाते हैं अपर लिप्स के अनचाहे बाल

ढ़लती उम्र दर्शाने लगी हैं चेहरे की झुर्रियां, मेकअप की मदद से छिपाएं इस तरह

आवश्यक सामग्री

- 1 चम्मच हल्दी (कस्तूरी या गांठ वाली)
- 1 चम्मच शहद
- आधा चम्मच नींबू का रस
- आधा चम्मच ऐलोवेरा जेल
- 1 चम्मच दही

इस्तेमाल करने का तरीका

गोल्ड फेशियल करने से पहले अपने चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें। चेहरा क्लीन करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल करें। अगर आपका फेस ऑयली हो तो आप रोज वॉटर की मदद से इसे साफ कर सकती हैं। आपको इसी पैक की मदद से चेहरे की स्क्रबिंग भी करनी है। उसके लिए आप इस पैक में चावल का आटा या फिर बेसन मिलाएं। स्क्रबिंग करने से पहले चेहरे बादाम के तेल से चेहरे की मसाज करें।

मसाज करने के बाद चेहरा स्क्रब करें। स्क्रबिंग करने के बाद गुनगुने पानी के साथ अपना चेहरा धो लें। उसके बाद लगाएं फेस पैक, फेस पैक को पूरी तरह सूखने तक चेहरे पर लगा रहने दें। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर इसे चेहरे से रिमूव करें। आप चाहें तो इसके बाद भी बादाम के तेल से चेहरे की मसाज कर सकते हैं।