गुरुवार के इस एक उपाय से मालामाल हो जाएंगे आप, आइये जानें

अक्सर देखा जाता हैं कि कई व्यक्ति की लाख कोशिशों की बाद भी उनके जीवन में हमेशा आर्थिक परेशानी बनी रहती है। इसका मुख्य कारण बनता हैं आपोकी कुंडली में गुरु की कमजोर स्थिति। ऐसे में आपको गुरु को मजबूत करने की जरूरत होती हैं ताकि आर्थिक कमजोरी दूर हो सकें। आज इस कड़ी में हम आपके लिए गुरुवार को किए जाने वाला तुलसी के पेड़ पर कच्चा दूध चढ़ाने का एक बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं जिससे कुंडली में गुरु कितना भी कमजोर क्यों न हो, लेकिन भगवान शिव की कृपा से गुरु के कुप्रभाव खत्म हो जाएंगे। तो आइये जानते हैं इस उपाय के बारे में।

आर्थिक तंगी को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए यह बेहद अचूक उपाय है। इसे किसी भी गुरुवार से शुरू किया जा सकता है। यदि इस उपाय को गुरु पुष्य नक्षत्र में शुरू किया जाए, तो फल जल्द मिलने लगता है। उपाय इस प्रकार है। सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठें। स्नान करें। गाय का कच्चा दूध ले आएं। यदि घर में हो रहा है, तो बहुत ही अच्छा।

ध्यान रखें कि दूध में पानी जरा भी न मिला हो। एक छोटे-से बर्तन (यदि चांदी की बर्तन हो, तो सोने पे सुहागा) में दूध लें। यदि पीले वस्त्र पहन सकें, तो ज्यादा अच्छा। तुलसी की जड़ में धीरे-धीरे दूध चढ़ाएं। साथ यह मंत्र बोलें- ओम श्री तुलसै विदमहे विष्णुप्रियाये धीमहि तन्नो प्रचोदयात। हर गुरुवार ऐसा करें। तुलसी में लक्ष्मीजी वास करती हैं। गाय का कच्चा दूध चढ़ाने से प्रसन्न होती हैं। विष्णु भगवान को तुलसी बेहद प्रिय हैं।