वसंत पंचमी 2021 : राशि के अनुसार करें मां सरस्वती की पूजा, ज्ञान वृद्धि के साथ मिलेगी सुख-समृद्धि

आज 16 फरवरी को माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि हैं जिसे वसंत पंचमी के रूप में जाना जाता हैं। यह दिन मां सरस्वती को समर्पित माना जाता हैं और उनके जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता हैं। आज के दिन किए गए दान-पुण्य मां सरस्वती का आशीर्वाद दिलाते हुए ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति करवाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार किए जाने वाले उन उपायों की जानकारी देने जा रहे हैं जो ज्ञान वृद्धि के साथ सुख-समृद्धि को भी बढ़ाने का काम करेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष और वृश्चिक राशि

मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल हैं। इन राशियों के लोग माता सरस्वती की आराधना करते समय सरस्वती कवच का पाठ करें और उनके मंत्रों का जप करें। इसके साथ ही जरूरतमंद व गरीब बच्चों को पढ़ने-लिखने की चीजें दान करें। शुभ योग में ऐसा करने से विघा की प्राप्ति होगी बुद्धि का विकास होगा।

वृषभ और तुला राशि

वृषभ और तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। इन राशियों के लोग बसंत पंचमी के दिन माता सरस्वती की पूजा विधि-विधान के साथ करें और मां पीले चावल का भोग लगाएं और सफेद चंदन लगाएं। साथ ही थोड़ा सा चंदन अपने माथे पर भी लगाएं। शुभ योग में ऐसा करने से विशेष कृपा प्राप्त होगी और घर पर सुख-शांति का माहौल रहेगा, ऐसा शास्त्रों में मत है।

मिथुन और कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध हैं। इन राशियों के लोग देवी सरस्वती की पूजा के बाद गायंत्री मंत्र का जप करें और सफेद फूल मां को चढ़ाएं। शुभ योग में ऐसा करने लाभकारी सिद्ध होगा और धन-धान्य की कमी नहीं होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी चंद्र हैं। इस राशि के जातक बंसत पंचमी के दिन मां सरस्वती के मंत्रों का जप करें और उनको सफेद रंग का चंदन, सफेद फूल अर्पित करें। शुभ योग में ऐसा करने से ज्ञान की प्राप्ति होगी और घर पर खुशी का माहौल बना रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्यदेव हैं। इस राशि के व्यक्ति बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद मां को खीर का भोग लगाएं और गरीब व जरूरतमंदों को प्रशाद बांट दें। शुभ योग में ऐसा करने से नौकरी व व्यवसाय में आ रही परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

धनु और मीन राशि

धनु और मीन राशि के स्वामी देवताओं के गुरु बृहस्पति देव हैं। इस राशि के व्यक्ति बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा के बाद भगवान गणेश की भी पूजा करें और 5 कुंवारी कन्याओं को पीले रंग के वस्त्र और फल दान में दें। शुभ योग में ऐसे करने से ज्ञान में वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर और कुंभ राशि

मकर और कुंभ राशि के स्वामी न्याय के देवता शनिदेव हैं। इस राशि के लोग मां सरस्वती की पूजा के बाद सफेद चंदन की माला से मंत्रों का जप करें। इसके साथ ही गरीबों व जरूरतमंदों को अनाज दान में दें। शुभ योग में ऐसा करने से विद्या और बुद्धि की प्राप्ति होगी और आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी, जिससे आपको लाभ के कई अवसर भी मिलेंगे, ऐसा शास्त्रों में मत है।