शनि-सूर्य युति 15 मार्च को: इन 3 राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हो सकती है उथल-पुथल, रहें सावधान

15 मार्च को सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे, जहाँ पहले से ही शनि ग्रह विराजमान हैं। इस कारण मीन राशि में सूर्य और शनि की युति बन रही है। ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभ योग नहीं माना जाता। इस युति के प्रभाव से कुछ राशियों के पारिवारिक और सामाजिक जीवन में हलचल देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें सतर्क रहने की जरूरत है।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के सप्तम भाव में शनि और सूर्य की युति होगी। सप्तम भाव विवाह, साझेदारी और जीवनसाथी के मामलों का प्रतीक माना जाता है। इस योग के प्रभाव से वैवाहिक जीवन में तनाव या असहमति पैदा हो सकती है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर विवाद या गलतफहमियां हो सकती हैं। इस अवधि में आपको ज्यादा बोलने के बजाय अपने जीवनसाथी की बातें सुनने और समझने की कोशिश करनी चाहिए। व्यवसाय या साझेदारी में निवेश करते समय भी सावधानी बरतें। सामाजिक स्तर पर भी अपनी बातों और कार्यों में संयम रखना आवश्यक होगा।
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के चतुर्थ भाव में सूर्य और शनि की युति होगी। ज्योतिष में चतुर्थ भाव को पारिवारिक सुख और घरेलू जीवन का कारक माना जाता है। इस योग के कारण घर-परिवार में तनाव पैदा हो सकता है। माता-पिता के साथ किसी विषय पर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आपको संयम और मर्यादा के साथ संवाद करना चाहिए, वरना स्थितियां बिगड़ सकती हैं। सामाजिक और व्यावसायिक बातचीत में भी सोच-समझकर कदम उठाना होगा। आपकी बातों का गलत मतलब निकालकर आपकी छवि पर असर पड़ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के द्वितीय भाव में सूर्य और शनि की युति रहेगी। द्वितीय भाव परिवार, घर और धन का कारक होता है। इस युति के प्रभाव से पारिवारिक संपत्ति या वित्तीय मामलों को लेकर विवाद हो सकते हैं। इसलिए घर में हर कदम सोच-समझकर उठाना आवश्यक होगा। समाजिक स्तर पर भी गलत संगति से बचें, नहीं तो आपकी छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में भी सतर्कता बरतें। धन का निवेश या बड़े आर्थिक निर्णय इस समय सोच-समझकर ही लें।

डिस्क्लेमर:
यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग आधारित जानकारी पर आधारित है। किसी विशेष निर्णय या अनुष्ठान से पहले योग्य पंडित या ज्योतिषी से परामर्श अवश्य लें।