राशि अनुसार इस नवरात्री करें माँ की पूजा, बरसेगी कृपा

चैत्र की नवरात्री कल से प्रारंभ होने वाली हैं। नवरात्री पर माता रानी की पूजा की जाती हैं और शुभ फल की कामना की जाती हैं। लेकिन अगर राशि के अनुसार देवी माता की पूजा की जाये तो फल जल्दी और अच्छा मिलता हैं। इसलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं राशि के अनुसार किस देवी की पूजा करें। वैसे तो सभी देवी की पूजा करना शुभ हैं। लेकिन अगर राशि के अनुसार देवी की पूजा करें तो ओर अच्छा रहता हैं।

* मेष राशि : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।

* वृषभ राशि : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।

* मिथुन राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

* कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* सिंह राशि : इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।

* कन्या राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

* तुला राशि : इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।

* वृश्चिक राशि : इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।

* धनु राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* मकर राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* कुंभ राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

* मीन राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।के जातकों को कौनसी देवी की पूजा करनी चाहिए।