Navratri 2020 : शीघ्र विवाह के लिए इस तरह करें मां कात्यायनी की पूजा

आज नवरात्रि के छठे दिन पर सभी भक्तगण मां कात्यायनी का पूजन और आरती करते हुए उनका पसंदीदा भोग चढ़ाया जाता हैं। सभी भक्तगण मातारानी का आशुर्वाद प्राप्त करने की चाहत रखते हैं। शीघ्र विवाह के लिए भी मां कात्यायनी की पूजा की जाती हैं। ब्रज की गोपियों ने भी भगवान कृष्ण को पति रूप में पाने के लिए मां कात्यायनी की पूजा की थी। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि शीघ्र विवाह के लिए किस तरह से मां कात्यायनी की पूजा की जाए। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- गोधूलि वेला में पीले वस्त्र धारण करें।
- मां के समक्ष दीपक जलाएं और उन्हें पीले फूल अर्पित करें।
- इसके बाद 3 गांठ हल्दी की भी चढ़ाएं।
- मां कात्यायनी के मंत्रों का जाप करें।
कात्यायनी महामाये, महायोगिन्यधीश्वरी। नन्दगोपसुतं देवी, पति मे कुरु ते नमः।।

- हल्दी की गांठों को अपने पास सुरक्षित रख लें।
- मां कात्यायनी को शहद अर्पित करें।
- अगर ये शहद चांदी के या मिटटी के पात्र में अर्पित किया जाए तो ज्यादा उत्तम होगा।
- इससे आपका प्रभाव बढ़ेगा और आकर्षण क्षमता में वृद्धि होगी।