नवरात्रि विशेष: करे अपनी राशि के अनुसार देवी के स्वरूप की पूजा, मिलेगा मनचाहा फल

21सितम्बर से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए है। नवरात्र के 9 दिनों में देवी के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। देवी दुर्गा का हर रूप की पूजा भक्तों के लिए लाभकारी होती है, लेकिन अगर अपने राशि के हिसाब से देवी के रूप की पूजा करें तो आपके लिए ज्यादा फलदायक होगा। हम आपको बता रहे हैं आपकी राशि के अनुसार नवरात्र में देवी दुर्गा के किस रूप की पूजा करें।


# मेष- मेष राशि के लोग अगर स्कंद माता की पूजा करे तो जल्द ही उनकी सारे सपने पूरे हो सकते हैं।

# वृषभ- इस राशि के लोग मा दुर्गा के महागौरी स्वरूप की उपासना करें, इससे उन्हें मनचाहा फल मिलेगा।

# मिथुन- मिथुन राशि के लोगों को ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी ज्ञान प्रदाता, विद्या के अवरोध दूर करती हैं।

# कर्क- इस राशि के लोगों को शैलपुत्री की आराधना करनी चाहिए।

# सिंह- सिंह राशि के लिए मां कूष्मांडा की साधना विशेष फल करने वाली है। दुर्गा मंत्रों का जाप करें।

#कन्या- इस राशि वाले ब्रह्मचारिणी का पूजन करना चाहिए।

# तुला- इस राशि के लोगों को महागौरी की पूजा-आराधना से विशेष फल प्राप्त होते हैं।

# वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग स्कंद माता की उपासना करें, इससे उन्हें उचित फल मिलेगा।

#धनु- धनु राशि के लोग चंद्रघंटा की उपासना करें।

#मकर- इस राशि के लोगों के लिए कालरात्रि की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी गई है।

#कुंभ- कुंभ राशि के लोगों कालरात्रि की उपासना करें।

#मीन- मीन राशि के लोगों को चंद्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।