Navratri 2020 : राशिनुसार करें देवी की पूजा, मिलेंगे शुभ संकेत

25 मार्च, 2020 को चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा हैं जिसे हिन्दू नववर्ष के साथ ही नवरात्रि स्थापना के रूप में भी जाना जाता हैं। नवरात्रि के दिनों में मातारानी के सभी नौ रूपों की पूजा की जाती हैं। इसी के साथ ही अगर अपनी राशि के अनुसार मातारानी के स्वरुप की पूजा की जाए तो शुभ रहता हैं और जीवन के हर काम में सफलता प्राप्त होती हैं। तो आइये जानते हैं राशिनुसार किस देवी की पूजा करना शुभ है।

मेष राशि : इस राशि के जातक भगवती तारा, नील-सरस्वती या माता शैलपुत्री की साधना करें।

वृषभ राशि : इस राशि के जातक भगवती षोडशी-श्री विद्या की साधना करें या माता ब्रह्मचारिणी की।

मिथुन राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी की या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को माता कमला अथवा माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

सिंह राशि : इन्हें माता पीताम्बरा या माता कालरात्रि की उपासना करनी चाहिए।

कन्या राशि : इन्हें माता भुवनेश्वरी या माता चन्द्रघंटा की उपासना करनी चाहिए।

तुला राशि : इन्हें श्री विद्या में माता षोडशी या माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करनी चाहिए।

वृश्चिक राशि : इन्हें भगवती तारा या माता शैलपुत्री की उपासना करनी चाहिए।

धनु राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

मकर राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

कुंभ राशि : इन्हें माता काली या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।

मीन राशि : इन्हें माता कमला या माता सिद्धिदात्री की उपासना करनी चाहिए।