राशिनुसार करें हलहारिणी अमावस्या पर पूजन, मिलेगी भगवान शिव की विशेष कृपा

आने वाली 21 जून को आषाढ़ मास की अमावस्या हैं जिसे हलहारिणी अमावस्या के रूप में जाना जाता हैं। अमावस्या की तिथि पितृ देवताओं के तर्पण के लिए विशेष माना जाती हैं। इसी के साथ ही अमावस्या का दिन शिव के वरदान के लिए भी जाना जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको राशिनुसार इस दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं ताकि आप भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकें। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष - शिव जी को गुड़ चढ़ाएं।

वृष - दही से शिव का अभिषेक करें।

मिथुन - गन्ने के रस से शिव का अभिषेक करें।

कर्क - कच्चे दूध और पानी से शिव का अभिषेक करें।

सिंह - शिव को खीर का भोग लगाएं।

कन्या - भगवान शंकर को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

तुला - कच्चे दूध से शिव का अभिषेक करें।

धनु - पंचामृत से शिव का अभिषेक करें।

वृश्चिक - शिव को गुलाब के फूल च़ढ़ाएं।

मकर - शिव को नारियल का जल चढ़ाएं।

कुंभ - शिव जी का सरसों के तेल से अभिषेक करें।

मीन - केसर युक्त दूध से शिव का अभिषेक करें।