घर की समृद्धि में महिलाओं का बहुत बड़ा हाथ, इन उपायों से दूर कर सकती हैं परेशानियां

शादी के बाद महिला का नाता अपने ससुराल से हो जाता हैं और उसके द्वारा किए गए काम का असर उसके ससुराल पर पड़ता हैं। स्त्री घर की लक्ष्मी और अन्नापूर्णा होती हैं जिसके हाथ से किए गए काम घर का बेड़ापार लगाते हैं। वास्तु में घर की महिलाओं द्वारा किए जाने वाले कुछ ऐसे काम बताए गए हैं जो घर में सुख-समृद्धि लाने का काम करते हैं और जीवन में हमेशा बरकत बनी रहती हैं। इन कामों को कर महिलाऐं अपना घर-परिवार संवार सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, सिर्फ महिलाएं ही नहीं बल्कि घर के हर सदस्य को सूर्योदय से पहले उठना चाहिए। इससे ना सिर्फ स्वास्थ्य अच्छा रहता है बल्कि घर में भी सुख-समृद्धि आती है।

- वास्तु के अनुसार, सिर्फ घर ही नहीं बल्कि मंदिर की भी रोजाना साफ-सफाई करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और देवी-देवता भी खुश होंगे।

- हफ्ते में एक बार नमक वाला पोछा जरूर लगाएं। इससे घर में कलह-कलेश नहीं होता और मानसिक तनाव दूर रहता है क्योंकि नमक नेगेटिव एनर्जी को खींच लेता है।

- वास्तु शास्त्र के अनुसार, अमावस्या के दिन घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई करनी चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और घर के सदस्यों की सेहत भी सही रहती है।

- घर में नेगेटिव एनर्जी ना आएं इसके लिए घर की महिलाएं मेन दरवाजे को रोज धोएं। साथ ही हफ्ते में कम से कम 1 बार गंगाजल व कच्चे दूध का छिड़काव करें।

- तुलसी की पूजा के साथ महिलाएं तांबे के लौटे से सूरज को जल भी दें। साथ ही मेन गेट पर भी तांबे के लोटे में पानी छिड़के। वास्तु के मुताबिक, इसससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और मां लक्ष्मी का वास होता है।

- महिलाएं सुबह-शाम तुलसू की पूजा जरूर करें और घी का दीपक जलाएं। इससे ना सिर्फ घर में सुख-शांति आएगी बल्कि बरकत भी बनी रहेगी।

- घर की महिलाओं को शुक्रवार के दिन श्री सूक्त या श्री लक्ष्मी सूक्त का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और घर से जुड़ी समस्याएं नहीं होती।

- महिलाएं सोने से पहले किचन में एक बाल्टी पानी भरकर रखें। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है क्योंकि खाली बाल्टी तनाव और चिंता का कारण बनती है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें)