सप्ताह में इस दिन घी खाना हो सकता है नुक्सान दायक

भोजन मानव को निरोगी भी रखता है और रोगी भी रखता है इसीलिए हिन्दू धर्म में योग और आयुर्वेद के नियमों पर चलने के धार्मिक नियम बनाए गए हैं। सेहत से जुड़े सभी तत्वों को हमारे ऋषियों ने धर्म के नियमों से जोड़ दिया है। उन्होंने जहां उपवास के महत्व को बताया वहीं उन्होंने यह भी बताया कि किस माह में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, किस वार को क्या न खाएं और किस नक्षत्र में क्या खाना सबसे उत्तम माना गया है।

जीवन में नियम और अनुशासन नहीं है तो जीवन घोर संकट से घिर सकता है। नियम के बगैर धर्म अधूरा होता है। आओ, जानते हैं कि क्या खाने से हम स्वस्थ बने रह सकते हैं और कौन-सा परहेज करने से हम बीमारी से बचे रह सकते हैं।

# सोमवार को चीनी नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इसे चन्द्रमा का भोजन माना गया है।

# मंगलवार को घी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना गया है।

# बुधवार को हरी सब्ज़ी नहीं खानी चाहिए, बल्कि उसका दान करना चाहिए।

# गुरुवार को दूध और केले का त्याग करना चाहिए। गरीबों में केले का दान करना चहिए।

# शुक्रवार को खट्टी चीज़ों के सेवन से बचना चाहिए। ये सेहत के लिए अच्छा माना गया है।

# शनिवार को तेल से बनी चीज़ें नहीं खानी चाहिए, बल्कि इनका दान करना चाहिए।

# रविवार को नमक का सेवन नहीं करने से कई गंभीर रोगों से बचा जा सकता है