पितरों को प्रसन्न करने के लिए महत्वपूर्ण हैं फाल्गुन अमावस्या, जानें इस दिन क्या करें और क्या नहीं

शनिवार को फाल्गुन मास की अमावस्या हैं जो कि महाशिवरात्रि के बाद आती हैं। वैसे तो सभी अमावस्या का अपना महत्व होता हैं लेकिन यह अमावस्या पितरों को प्रसन्न करने के लिए जानी जाती हैं। इस दिन किए गए उपाय पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करती हैं और उनका आशीर्वाद दिलाती हैं। इस दिन मंदिरों में चंद्रदेव, यमदेव और सूर्यदेव का आशीर्वाद पाना विशेष माना जाता है। इस दिन से जुड़े कुछ नियम हैं कि आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

फाल्गुन अमावस्या के दिन क्या करें?

- अमावस्या के दिन देर तक नहीं सोएं और सूर्य उद से पहले ही उठने की कोशिश करें। इस दिन सुबह उठकर गंगा या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करें। अगर आप ऐसा नहीं कर सकते तो घर में पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं।
-फाल्गुनअमावस्या पर जरुरतमंद व गरीबों को दान करना शुभ माना जाता है और इससे पूर्वज भी खुश होते हैं।
- शाम के समय पीपल के पेड़ के पास सरसों तेल का दीपकर जलाएं। फिर पूर्वजों को याद करते हुए 7 बार पेड़ की परिक्रमा करें।
- इस दिन भगवान शिव, अग्नि देवता और ब्राह्मणों को उड़द दाल, दही और पूरी के रूप में नैवेद्यम जरूर अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव का दूध, दही, शहद और काले तिल से अभिषेक करें। इससे भगवान खुश होंगे।
- अगर आर्थिक समस्याएं चल रही हैं तो इस दिन भगवान शिव को खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से ये समस्याएं दूर हो जाएंगी।
- सूरज देवता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन सूर्य चालीसा का पाठ करें। साथ ही सुबह के समय घी का दीपक जलाकर उनके 12 नामों का जाप करें।
- अगर पित्र दोष हो तो लाल मीठी चीजों का दान करें।

फाल्गुन अमावस्या पर क्या न करें?

- माता-पिता और बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें और किसी का अपमान ना करें।
- मांस-मदिरा से इस दिन खासतौर पर दूर रहें। साथ ही तामसिक चीजें जैसे प्याज, लहसुन का प्रयोग भी ना करें और इस दिन सात्विक भोजन खाएं।
- अगर व्रत रखा है तो ब्रह्मचर्य का पूरी तरह से पालन करें। आप चाहे तो इस दिन शनिवार का अपवास भी रख सकते हैं और व्रत में नमक का सेवन न करें।
- इस दिन काले रंग के वस्त्र भी ना पहनें। महिलाएं रात के समय बाल भी ना झाड़ें और ना ही उन्हें खुला छोड़ें। माना जाता है कि अमावस्या पर बुरी शक्तियां भी धरती पर घूमती है ऐसे में बाल खुले देखकर वो आपकी तरफ आकर्षित हो सकती है।
- अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें और घर में भी शांति का माहौल बनाए रखें।
- खासतौर पर इस दिन घर में अंधेरा बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। शाम-रात के समय भी घर में रोशनी होनी चाहिए।
- अमावस्या का दिन दान और तर्पण का होता है इसलिए अगर इस दिन कोई घर आए तो उसे खाली ना लौटाएं।