आत्महत्या के बाद भटकती रहती है अतृप्त आत्मा, नहीं मिल पाती है मानसिक शांति

मनुष्य जीवन अपनेआप में ही एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार यह जीवन 84 लाख योनियों के बाद प्राप्त होता हैं। ऐसे में इंसान को अपने इस जीवन को सार्थक बनाने के प्रयास करने चाहिए। लेकिन कई लोग अपने जीवन से निराश होकर आत्महत्या कर लेते है जिसे कानूनन तो जुर्म माना ही जाता है लेकिन इसी के साथ ही शास्त्रों में भी इसे पाप माना गया हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि आत्महत्या के बाद क्या होता हैं। आइये आज हम बताते हैं आपको इसके बारे में।

यूँ तो हिन्दू धर्म में लिखा है की आत्महत्या के बाद का जीवन पहले के जीवन की तुलना में ज्यादा कष्टकारी होता है, क्योकि हमारा सिर्फ शरीर मरता है, शरीर के मरने से हमें शारीरिक दुखों से मुक्ति मिल सकती है लेकिन मानसिक तौर पर शांति नहीं मिलती।
आत्महत्या करके लोग प्रकृति के विपरीत कदम उठाते है। इंसान की मृत्यु होना स्वाभाविक प्रक्रिया है लेकिन उसका एक निर्धारित समय होता है बस जाने का तरीका अलग अलग होता है लेकिन जो लोग इस नियम के विपरीत जाकर समय से पहले ही अपनी मृत्यु निर्धारित करते है उन्हें भला मुक्ति कैसे मिल सकती है।

आत्महत्या के बाद आत्मा अधर में लटक जाती है ना तो वो स्वर्ग या नरक जा पाती है और ना ही वह जीवन में वापिस आ पाती है। बस भटकती रहती है ऐसे में वह अतृप्त होती जाती है वह तब तक अपने स्थान पर नहीं जाती जब तक उसका समय नहीं हो जाता है। मानव जीवन के कुल सात चरण होते है जिन्हें पूरा करने पर स्वतः ही इंसान की मृत्यु हो जाती है ऐसे में प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही मृत्यु हो जाने से वो प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती और जब तक वह पूरी नहीं होती, आत्मा यूँ ही अकेली भटकती रहती है और जीवन में वापिस जाने की लालसा और अपनी ख्वाशिओं के अधुरेपन के दुखों से कष्टों में रहती है और अपने परिजनों को भी परेशान करती है।