छोटी ऊँगली पर तिल दर्शाता है पैसों में बरकत, जानें इससे जुड़े और संकेतों के बारे में

मानव शरीर पर काले रंग के छोटे दाने तिल कहलाते हैं जो मनुष्य के किसी भी अंग पर हो सकते है। लेकिन क्या आप जानते है कि शरीर पर उपस्थित इन तिलों का ज्योतिषीय रूप से बड़ा महत्व माना जाता हैं। जी हाँ, शास्त्रों के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर स्थित यह तिल अपना विभिन्न अर्थ प्रकट करते हैं जो कि व्यक्ति के भविष्य से जुड़ा होता हैं। आज हम आपके लिए विभिन्न अंगों पर स्थित उन तिलों के संकेतों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इसके बारे में...

* अनामिका अंगुली

अनामिका अंगुली, जिसके नीचे सूर्य पर्वत होता है, के पहले भाग में तिल का होना दर्शाता है कि व्यक्ति अपने ही कर्मों की वजह से अपनी सामाजिक प्रतिष्ठा को समाप्त करने वाला है। ऐसे व्यक्ति अत्याधिक क्रोधी स्वभाव के होते हैं।

* छोटी उंगली पर

छोटी उंगली पर तिल होने का मतलब है पैसों में बरकत होना। वे लोग जिनकी छोटी उंगली पर तिल होता है, उनके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं होती।

* चंद्रपर्वत

चंद्रपर्वत पर तिल होने से व्यक्ति का मन चंचल और बेचैन रहता है। इन्हें इनका प्यार नहीं मिल पाता और जीवन में पग-पग पर असफलता इनके साथ रहती है। शादी में भी समस्याएं आती हैं। उनकी माता का स्वास्थ्य भी ढिला रहता है।

* शुक्र मेखला पर तिल

अगर हाथ के इस स्थान पर तिल है, तो यह स्वभाव की एक खासियत को दर्शाता है। इस स्थान पर तिल वाला इंसान अपनी राह से भटक जाता है। जीवन का एक चरण ऐसा आता है जब वह बुराइयों से घिर जाता है।

* मध्यमा उंगली

मध्यमा उंगली पर तिल का होना शुभता का संकेत है यह मंगलप्रद होता है लेकिन मध्यमा के नीचे शनि पर्वत पर तिल हो तो यह अशुभता का संचार करता है।

* जीवन रेखा पर तिल

जीवन रेखा पर अगर तिल है, तो इसे अशुभ माना जाता है। यह तिल जीवन में परेशानियां लाता है जो अधिकतम स्वास्थ्य संबंधी ही होती हैं।

* कनिष्ठिका अंगुली पर तिल


कनिष्ठिका अंगुली, जिसका संबंध बुध पर्वत से है, के पहले भाग पर तिल होने का अर्थ है व्यक्ति के भीतर धन का अत्याधिक लालच मौजूद है। ऐसे लोग जीवन में बहुत धन कमाते भी हैं और इनके भीतर लालच की भी अधिकता रहती है।

* अंगूठे पर पर तिल

वे लोग जिनके हाथ के अंगूठे पर तिल का निशान होता है, वे बातूनी होने के साथ-साथ मेहनती भी होते हैं। अंगूठे के नीचे शुक्र पर्वत पर तिल हो तो व्यक्ति के बहुत सारे लव अफेयर्स हो सकते हैं।

* तर्जनी उंगली पर

वे लोग जिनकी तर्जनी उंगली पर तिल होता है उनकी अक्सर लोगों से अनबन हो जाया करती है। इसी कारण उनके जल्द दोस्त नहीं बन पाते। हालाँकि ये लोग भी पैसे के धनवान ही रहते हैं।