बुधवार के दिन किये गए ये टोटके करेंगे अपकी सभी मनोकामनाए पूरी

गणेशजी सभी देवता में प्रिय देता है। गणेशजी के पूजन से घर में सुख और समृद्धि बनी रहती है। गणेशजी विघ्नहर्ता है। भगवान गणेश स्वयं रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता हैं। वे भक्तों की बाधा, संकट, रोग-दोष तथा दरिद्रता को दूर करते हैं। भगवान गणेश भक्तों पर प्रसन्न होकर दुखों को हरते हैं अौर भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पूर्व श्रीगणेश जी की पूजा की जाती है। यहां कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें अपनाने से सारी परेशानियां दूर होकर धन की प्राप्ति होती है। यदि इन उपायों को बुधवार के दिन किया जाए तो शीघ्र फल की प्राप्ति होती है।

* बुधवार के दिन प्रात: काल स्नान आदि से निवृत्त होकर गणेशजी के मंदिर में दूर्वा की 11 या 21 गांठ अर्पित करें। ऐसा करने से आपको नौकरी या अपने कार्य में जल्द ही शुभ फल मिलने लगेंगे।

* बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाएं। ऐसा करने से घर के समस्त क्लेश नष्ट होते हैं और घर में सुख-शांति तथा समृद्धि आती है।

* बुधवार सुबह शीघ्र उठकर स्नानादि कार्यों से निवृत होकर एक कांसे की थाली लें। थाली में चंदन से ऊँ गं गणपतयै नम: लिखें। उसके बाद थाली में पांच बूंदी के लड्डू रखकर नजदीक के श्रीगणेश मंदिर में दान करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

* बुधवार के दिन सात साबूत कौडिय़ां लें और एक मुट्ठी हरे खड़े मूंग लें। दोनों को एक हरे कपड़े में बांध लें और किसी मंदिर की सीढिय़ों पर चुपचाप रख आएं।

* बुधवार के दिन भगवान गणेश को सिंदूर चढ़ाएं। उन्हें सिंदूर चढ़ाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर होती हैं। ये परेशानियां आपकी नौकरी या घर किसी से भी संबंधित हो सकती हैं।

* यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का भंडार है शुक्ल पक्ष में बुधवार के दिन अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद गणपति की सफेद रंग की प्रतिमा स्थापित करें। ऐसा करने से घर में रहने वाली सभी नकारात्मक शक्तियां तथा ऊपरी बाधाएं जैसे भूत-प्रेत आदि का प्रभाव खत्म हो जाता है।

* इसके अलावा हर माह के प्रथम बुधवार को हरे रंग के एक साफ कपड़े या रुमाल में 5 मुट्ठी साबुत हरी मूंग बांधकर एक पोटली की तरह बना लें। सूर्योदय से पहले या सूर्यास्त के बाद इसे किसी भी बहते जल में प्रवाहित कर दें। आपकी आर्थिक समस्याओं का निवारण होगा।