शादी के संकेत देती हैं सपने में दिखाई देने वाली ये 6 चीजें, बजने वाली है शहनाई

हर युवा के मन में अपनी शादी के लेकर कुछ सपने होते है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को नींद में आने वाले सपने भी कई बार आपकी शादी से जुड़े होते हैं। जी हां, स्वप्नशास्त्र के अनुसार सपने में दिखाई देने वाली हर चीन का कोई संकेत होता हैं और इअसे ही कुछ सोने होते हैं जो आपकी शादी की ओर संकेत करते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सपनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दर्शाते हैं कि जल्द ही आपकी शादी की शहनाई बजने वाली हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- सपने में कशीदाकारी हुए कपड़े या वस्त्र को देखने पर सुंदर एवं सुशील स्त्री की प्राप्ति हो सकती है।

- सपने में सोने के आभूषण उपहार में मिले तो समझें कि शीघ्र शादी होने जा रही है।

- प्रेमी युगल स्वप्न में यदि अपने आपको बगीचे में घूमता हुआ देखे तो प्रेम-प्रसंग में शीघ्र सफलता मिलती है।

- सपने में बिल्ली को देखना प्रेम संबंधों या दाम्पत्य जीवन में दरार आने की संभावना आ सकती है।

- सपने में मोर पंख या बांसुरी देखना शीघ्र उत्तम परिणय सूत्र में बंधने की निशानी है।

- सपने में यदि कोई युवती अपने प्रेमी या किसी युवक के साथ घूमते हुए दिखाई दे तो यह समझे कि शीघ्र उसके घर शहनाई बजने वाली है।