सोलह श्रृंगार ना कर सकें तो सावन में महिलाएं धारण करें ये 6 चीजें, बना रहेगा शिव का आशीर्वाद

सावन का महीना जारी हैं जिसे बेहद पवित्र माना जाता हैं। यह महीना शादीशुदा जोड़ों के लिए बहुत महत्व रखता हैं क्योंकि इसी महीने में भगवान शिव की मां पार्वती से शादी हुई थी। सभी भक्त शिव-पार्वती की पूजा कर उनका आशीर्वाद ग्रहण करते हैं। सावन के इन दिनों में महिलाओं को सजना-संवरना और उनका 16 श्रृंगार करना शुभ माना जाता हैं। महिलाओं का सोलह श्रृंगार करना भाग्य को भी बढ़ाता है। अगर आप सोलह श्रृंगार नहीं कर सकती हैं तो हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में जरूर धारण करें जिनसे शिव का आशीर्वाद आप पर बना रहें। तो आइये जानते हैं उन चीजों के बारे में।

मंगलसूत्र और सिंदूर

मंगलसूत्र और सिंदूर सुहाग की निशानी माना जाता है। सावन महीने में चटक लाल रंग का सिंदूर भरना चाहिए। मान्यता है कि इससे पति की उम्र लंबी होती है और भोलेनाथ भी प्रसन्न रहते हैं। हो सके तो पति के हाथ से ही सिंदूर व मंगलसूत्र पहनें।

बिंदी

सावल के दौरान माथे पर कुमकुम या सिंदूर की बिंदी लगाएं। सावन महीने में श्रृंगार करते वक्त लाल या हरी रंग की बिंदी लगाना शुभ माना जाता है लेकिन इस दौरान काली बिंदी बिल्कुल ना लगाएं।

लाल रंग का जोड़ा

सावन महीने में भगवान शिव का आर्शीवाद पाने के लिए आप लाल रंग के कपड़े पहनें। इसे सोलह श्रृंगार का हिस्सा माना जाता है। ऐसे में वैवाहित औरतें लाल रंग के कपड़े पहनना ना भूलें। भूलकर भी सावन में काले रंग के वस्त्र ना पहनें।

मेहंदी

किसी भी त्यौहार या फंक्शन में महिलाएं मेहंदी जरूर रचाती है। कहा जाता है कि मेहंदी का रंग जितना गाढ़ा होगा पति अपनी पत्नी से उतना ही प्यार करेगा।

गजरा

जमाने चाहे कोई भी हो गजरे का ट्रैंड हमेशा एवरग्रीन रहता है। ऐसे में सावन महीने में आप पति के हाथों से गजरा जरूर पहनें। भगवान शिव को सफेद फूल पसंद है इसलिए आप इसी रंग का गजरा पहनें।

हरी-लाल चूड़ियां

सावन में सिर्फ शादीशुदा ही नहीं बल्कि कुंवारी लड़कियां भी हरी-लाल चूड़ियां पहनती हैं। हरा रंग प्रकृति का माना जाता है जो जीवन में खुशियां लाता है। वहीं, लाल रंग सुहागिन औरत के जीवन में खुशियां व सौभाग्य लाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)