करवा चौथ पर राशि अनुसार धारण करें कपड़े, पति को मिलेगी लम्बी उम्र

17 अक्टूबर को करवा चौथ का त्यौंहार आ रहा हैं जो हर सुहागन के लिए एक विशेष महत्व रखता हैं। इस दिन हर सुहागन महिला अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस व्रत के प्रभाव को बढ़ाने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। इन्हीं उपायों में से एक हैं राशि अनुसार धारण किए गए कपड़े। इसलिए आज हम आपके लिए महिलाओं द्वारा करवा चौथ पर राशि अनुसार धारण किये गए कपड़ों की जानकारी लेकर आए हैं ताकि आपको व्रत का पूरा फायदा मिल सकें। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

मेष राशि

मेष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ की पूजा के समय लाल और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा करना शुभ रहेगा।

वृष राशि

वृष राशि की महिलाओं के लिए करवा चौथ पर सिल्वर और लाल रंग सबसे शुभ माना जाता है। इस रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से उनके लिए पति के प्यार में कभी कमी नहीं आती है।

मिथुन राशि

इस राशि की महिलाओं को हरे रंग की साड़ी और हरे-लाल रंग की चूड़ियां पहनकर चांद का दीदार करना चाहिए। ऐसा करने से उनके पति की आयु लंबी होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि की महिलाओं को करवा चौथ पर लाल-सफेद रंग की साड़ी के साथ रंग-बिरंगी चूडि़यां पहनकर पूजा करनी चाहिए और भोग में सफेद बर्फी का उपयोग करना चाहिए। ऐसा करने से पति का दोगुना प्यार मिलता है।

सिंह राशि

इस राशि की महिलाओं के पास कई विकल्प मौजूद हैं। ये महिलाएं लाल, संतरी, गुलाबी और गोल्डन रंग के कपड़े पहनकर पूजा कर सकती हैं। ऐसा करने से भगवान उन पर जल्दी प्रसन्न होते है और वैवाहिक जीवन में हमेशा प्यार बनाएं रखते है।

कन्या राशि

कन्या राशि वाली महिलाएं लाल-हरी या फिर गोल्डन कलर की साड़ी पहनें तो उनके वैवाहिक जीवन में मधुरता और बढ़ जाएगी।

तुला राशि

इस राशि की महिलाओं को पूजा करते समय लाल, सिल्वर-गोल्डन रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इस रंग के कपड़े उनके लिए बेहद शुभ हो सकते हैं। ऐसा करने पर पति का साथ और प्यार दोनों हमेशा बने रहेंगे।

वृश्चिक राशि

इस राशि की महिलाएं लाल, मैरून या गोल्डन रंग की साड़ी पहनकर पूजा करें तो पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ जाएगा।

धनु राशि

इस राशि की महिलाएं पीले या आसमानी रंग के कपड़े पहनकर पति की लंबी उम्र की कामना करें तो भगवान उन पर प्रसन्न हो जाएंगे।

मकर राशि

मकर राशि की महिलाओं के लिए सबसे शुभ रंग है इलेक्ट्रिक ब्लू। इस रंग के कपड़े पहनकर चांद की पूजा करने से मनचाही मुराद पूरी हो सकती है।

कुंभ राशि

ऐसी महिलाओं को नेवी ब्लू या सिल्वर कलर के कपड़े पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके गृहस्थ जीवन में सुख शांति बनी रहेगी और पति-पत्नी के बीच प्यार भी बढ़ता है।

मीन राशि

इन महिलाओं को लाल रंग या फिर गोल्डन कलर या दोनों मिक्स कलर के कपड़े पहनना शुभ होता है। ऐसा करने से वह अखंड सौभाग्यवती बनी रहेंगी।