राहु की वक्र दृष्टि लेकर आती हैं जीवन में संकट, जानें इसे शांत करने के उपाय

व्यक्ति के जीवन में ग्रहों का बड़ा महत्व माना गया हैं और इनके अशुभ प्रभाव व्यक्ति के कुंडली पर सीधा असर दिखाते हैं। हांलाकि व्यक्ति के कर्म ही उसके पापों का कारण बनते हैं। इन्हीं ग्रहों में से राहु को पाप ग्रह माना गया हैं जिसकी वक्र दृष्टि व्यक्ति के जीवन में संकट लेकर आती हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से राहु को शांत किया जा सकता हैं और जीवन में आए संकटों को दूर किया जा सकता है। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में।

- भगवान शिव की राम भगवान के प्रति परम आस्था है, अतः श्रीराम नाम का स्मरण भी राहु ग्रह के संकटों से मुक्ति दिलाने में सहायक होता है। जातक को शिव साहित्य जैसे- शिवपुराण आदि का पाठ करना चाहिए।

- दुर्गा चालीसा का पाठ करें। पक्षियों को प्रतिदिन बाजरा खिलाएं। सप्तधान्य का दान समय-समय पर करते रहें। एक नारियल ग्यारह साबुत बादाम काले वस्त्र में बांधकर बहते जल में प्रवाहित करें। शिवलिंग पर जलाभिषेक करें। अपने घर के नैऋत्य कोण में पीले रंग के फूल अवश्य लगाएं। तामसिक आहार व मदिरापान बिल्कुल न करें।

- अपने पास सफेद चन्दन अवश्य रखना चाहिए। सफेद चन्दन की माला भी धारण की जा सकती है। प्रतिदिन सुबह चन्दन का टीका भी लगाना चाहिए। अगर हो सके तो नहाने के पानी में चन्दन का इत्र डाल कर नहाएं।

- नौ रत्ती का गोमेद पंचधातु अथवा लोहे की अंगूठी में जड़वा लें। शनिवार को राहु के बीज मन्त्र द्वारा अंगूठी अभिमंत्रित करके दाएं हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण कर लें।

- चौमुखा दिया जला कर राहु को अर्पित करें। कोई भी मीठा प्रसाद बना कर चढ़ाएं।