चाहते है जीवन में हर मनोकामना की पूर्ती, अवश्य करें इन 6 चीजों का दान

हर व्यक्ति चाहता है कि उसके जीवन की सभी समस्याओं का निराकरण है और वह सुख-समृद्धि के साथ अपना जीवन यापन करें। व्यक्ति की यही कामना होती है कि उसकी हर मनोकामना की पूर्ती हो। इसके लिए व्यक्ति भगवान की पूजा-अर्चना करता हैं और उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करता हैं। क्या आप जानते है कि शिवपुराण में इसके लिए कुछ चीजों के दान का उल्लेख किया गया हैं, जो भगवान को प्रसन्न करता हैं और हर मनोकामना को पूर्ण करता हैं। तो आइये जानते हैं दान करने योग्य उन चीजों के बारे में।

* नमक

शिवपुराण के अनुसार नमक का दान करने से बुरा समय दूर होता है और श्रेष्ठ भोजन की प्राप्ति होती है।

* तिल

शिवपुराण के अनुसार तिल का दान करने से शक्ति मिलती है और मृत्यु का भय दूर होता है।

* वस्त्र

शिवपुराण के अनुसार नए या पुराने कपडों का दान करने से आपकी उम्र बढ़ती है और आप निरोगी रहते हैं।

* अनाज

शिवपुराण के अनुसार जो लोग अनाज का दान करते है, उनके घर में कभी अन्न की कमी नहीं होती है।


* गुड़

शिवपुराण के अनुसार गुड़ का दान करने से हमें शुद्ध और मनचाहा भोजन प्राप्त होता है।

* घी
शिवपुराण के अनुसार जो लोग घी का दान करते हैं, उनकी शारीरिक कमजोरियां दूर होती हैं।