कन्या राशिफल 8 मार्च: आज भाग्यशाली दिन है

आज भाग्यशाली दिन है। कई दिनों से रुके हुए काम सफल हो सकते हैं। भाग-दौड़ औसत से अधिक होगी और कई नए लोगों से आप संपर्क में रहेंगे। भूमि-भवन या वाहन से संबंधित गतिविधियां तेज हो जाएंगी। जेवर, कपड़े इत्यादि पर खर्चा कर सकते हैं। नए लोग आपसे मिलेंगे और आप उनके साथ कैसे तालमेल बैठाएंगे, इसकी चर्चा करेंगे। आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना चाह रहे हैं पर मन ही मन आश्वस्त नहीं हो पा रहे हैं। एक-दो दिन बाद निर्णय लेंगे तो ही अच्छा रहेगा। आज का लिया हुआ कोई भी निर्णय आगे चलकर समस्याएं उत्पन्न करेगा। आपकी माता के लिए आज का दिन बहुत शुभ है या तो उन्हें कोई उपहार मिलेगा या लाभ होगा।

Holi 2020 : होली के त्यौंहार पर अपनाए ये टिप्स, जीवन में आएगी सकारात्मकता
Holi 2020 : होलिका दहन की रात के ये उपाय पूरी करेंगे हर मनोकामना