कन्या राशिफल 27 फरवरी: नौकरी करते हैं तो आपका सम्मान बढ़ेगा

जो चल रहा है, उसे ढंग से सम्भालें। कामकाज को बिखरने नहीं दें। नए लोगों को जोडऩे में रुचि रहेगी। भाग्य साथ दे रहा है इसलिए नए लोग मिल भी जाएंगे। खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। वजन बढऩे के संकेत हैं। आज सब तरफ से सुविधाएं बढ़ेंगी। मौज-शौक और मनोरंजन में रुचि बढ़ेगी। कम मेहनत में ही अधिक काम हो सकता है। सुख-सुविधाओं की वस्तुएं खरीदने में रुचि रहेगी। किसी से अतिरिक्त मदद भी मिल सकती है। नौकरी करते हैं तो आपका सम्मान बढ़ेगा। किए गए कार्य का अच्छा परिणाम आएगा। कार्य विस्तार की योजनाओं में मन लगेगा और यात्रा के कार्यक्रम बनेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों में सुधार आएगा। आप जिस तरह का वातावरण चाहेंगे उसी तरह का वातावरण मिल जाएगा। संतान के लिए समय शुभ है।

Holi 2020 : क्यों किया जाता हैं होलिका दहन? जानें पौराणिक कथा
Holi 2020 : होलिका दहन के दिन करें ये 5 काम, जीवन की बाधाएं होगी दूर
शरीर में मौजूद हर तिल का होता है विशेष अर्थ, जानें यहां