कन्या राशिफल 23 फरवरी: घर में दवाओं का प्रयोग बढ़ रहा है

समय अनुकूल चल रहा है। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी राय का आदर किया जाएगा। किसी विशेष योजना को सामने लाएंगे तो उस पर काम करने की आज्ञा मिल सकती है। चल रहे व्यवसाय में थोड़ी अड़चनें रहेंगी। आपको अन्य लोगों का सहयोग लेनी ही पड़ेगी। आज कुछ काम तो टेलीफोन वार्ताओं से ही हो जाएंगे। कुछ नए लोगों को जोडऩे में सफल हो जाएंगे। आज उसका प्रारम्भ कर सकते हैं। निजी रिश्तों के लिए दिन अनुकूल है। वैवाहिक जीवन में साथी की स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं विशेष रहेंगी। घर में दवाओं का प्रयोग बढ़ रहा है, आज भी आपको ज्यादा ध्यान देना होगा। आर्थिक लाभ इतना नहीं होगा, जितनी कि आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी महत्वपूर्ण काम में रुकावट चल रही है, जिसके निवारण के लिए आपकेा पूजा-पाठ का स्तर बढ़ा देना चाहिए।

इन आसान उपायों से जीवन में आएगा सौभाग्य, होगी धन की वर्षा
सोना लेकर आता हैं जीवन में शुभ संकेत, जानें इसके बारे में
वार के अनुसार करें ये उपाय, धन प्राप्ति के साथ मिलेगी काम में सफलता
पति-पत्नी में प्यार बढ़ाने के लिए बेडरूम में लगाएं ये 5 तस्वीरें