कन्या राशिफल 16 मार्च: आज खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे

आज खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे। घर के काम-काज में आर्थिक स्थिति का असर दिखेगा। आर्थिक दबाव इतने ज्यादा होंगे कि आपको एक-दो योजनाओं में परिवर्तन करना पड़ सकता है। दैनिक लाभ भी बढ़ेगा, परन्तु आपकी विस्तार योजना भी आकार ले रही है। आज कुटुम्ब-परिवार के मामलों में थोड़ी सी असहमति बढ़ेगी। कोई अनावश्यक विवाद भी जन्म ले सकता है। नियोजक किसी बात को लेकर थोड़ा अप्रसन्न हो सकते हैं। परन्तु आपके काम-काज में दखल नहीं दंेगे। कार्य की अधिकता के कारण कोई काम हो जायेगा, कोई काम छूट जायेगा। प्रेम-संबंधों के लिए दिन शानदार है और इससे आपको राहत मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन मिश्रित रहेगा।

शीतला अष्टमी 2020 : जानें बसौडा की पूर्ण व्रत विधि
शीतला अष्टमी 2020 : माता का पूजन कर पढ़ें यह व्रत कथा, बरसेगी कृपा
शीतला अष्टमी 2020 : इन उपायों से प्रसन्न होगी देवी मां, दूर होगी परेशानियां