दशहरा स्पेशल : जरूर आजमाएँ आज ये टोटके, मिलेगा अपार धन का आशीर्वाद

आज विजयादशमी का त्योहार है जो रावण दहन के लिए जाना जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि विजयादशमी का यह दिन ज्योतिषीय उपायों के लिए भी जाना जाता हैं, जिनकी मदद से आप जीवन की परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको रावण संहिता में बताए गए कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आर्थिक तंगी को दूर कर धन का सुख भोग सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में जो आज के दिन जरूर किये जाने चाहिए।

* पहला उपाय

किसी भी शुक्रवार को सवा सौ ग्राम साबुत बासमती चावल और सवा सौ ग्राम ही मिश्री को एक सफेद रुमाल में बांध कर मां लक्ष्मी से अपने घर में स्थायी रूप से रहने की प्रार्थना करते हुए उनसे क्षमा मांगे। इसके बाद उक्त रुमाल को ले जाकर किसी साफ, शुद्ध एवं बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। ध्यान रखें कि यह सामग्री किसी नाले या गंदी नहर में न बहाएं। नदी में ही बहाना उत्तम होगा। उक्त उपाय रावण संहिता का है।

* दूसरा उपाय

किसी भी चौराहे पर खड़े होकर काली मिर्च के 5 दाने अपने सिर पर से 7 बार घुमाकर 4 दाने चारों दिशाओं में और एक दाना आकाश की ओर उछाल दें। इससे अवश्य ही अकस्मात् धन लाभ होगा।