इन 5 उपायों से दूर होगी घर की नकारात्मकता, मिलेगा वास्तुदोष से छुटकारा

वास्तु का हिन्दू धर्म में बड़ा महत्व माना गया हैं क्योंकि वास्तु के अनुसार घर में स्थित कई चीजों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता हैं जो कि सकारात्मक और नकारात्मक दोनों हो सकता हैं। नकारात्मक प्रभाव घर में वास्तुदोष उत्पन्न करते हुए परेशानियों का कारण बनता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए वास्तु में बताए गए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से वास्तुदोष से छुटकारा मिलेगा और नकारात्मकता दूर होगी। तो आइये जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में।

- घर के बाहर रंगोली बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। रंगोली से मन प्रसन्न होता और नकारात्मक विचार दूर होते है।

- नकारात्मकता खत्म करने के लिए घर में लोबान, गुग्गल, कर्पूर, देशी घी और चदंन जलाकर इनका धुआं करना चाहिए। इनके धुंए से वातावरण में मौजूद सूक्ष्म हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

- घर में सकरात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए पोंछा लगाते समय पानी में थोड़ा नमक मिला लेना चाहिए। नमक में यह क्षमता होती है कि वह नकारात्मक ऊर्जा को ग्रहण करकें सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

- घर में रोज सुबह गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। गौमूत्र की गंध से वातावरण पवित्र होता है और स्वास्थ्य लाभ होता है।

- स्वास्तिक या श्री गणेश का चिह्न मुख्य द्वार पर लगाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।