वास्तु के हिसाब से घर में लगी एक घड़ी ला सकती है जीवन में खुशियाँ, जाने

घडी एक ऐसा यंत्र जिसकी सहायता से समय का पता चलता हैं। और कहा जाता है कि समय ठीक तो सबकुछ ठीक। इसलिए समय ठीक होने के लिए घडी का भी ठीक होना बहुत आवश्यक हैं। वास्तु शास्त्र में घडी की बड़ी भूमिका बताई गई हैं। अगर घडी को वास्तु के अनुसार स्थापित न की जाये तो ये समस्या का कारण बन जाती हैं। इसलिए घडी को वास्तु अनुरूप ही होना चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम आपको घडी से जुड़े कुछ वास्तु उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं उनके बारे में।

* बंद घड़ी
: घर जितनी भी पुरानी या बंद पड़ी घड़ियों हों उन्हें घर से बाहर निकाल दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस प्रकार की घड़ियां इंसान के विचारों और स्वभाव में नकारात्मकता लाती है। यही नहीं घड़ियों की साफ सफाई भी समय समय पर जरूर करें।

* घड़ी का समय हमेशा सही रखें : सही समय से आगे या पीछे चलने वाली घड़ियों को भी अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसी घड़ियां मनुष्य के लिए उसकी हार या नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए घड़ी को हमेशा सही समय पर ही सेट करके रखना चाहिए।

* दक्षिण दिशा को करें ना : वास्तुशास्त्र के अनुसार इंसान को घर में घड़ी को दक्षिण की तरफ नहीं लगानी चाहिए। इस दिशा को ठहराव माना जाता है। इस दिशा में घड़ी होने से घर के मुखिया की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

* इस दिशा में घड़ी लगाना है शुभ : पूर्व दिशा में लगाईं घड़ी घर का वातावरण शुभ और प्यार वाला बनाए रखती है। पश्चिम दिशा में घड़ी लगाने से घर के सदस्यों को नए अवसर की प्राप्ति होती है और उत्तर दिशा में लगाईं गई घड़ी घर को पैसों के नुकसान से बचाती है।

* शुभ होती है ये वाली घड़ी : घडियां भी कई तरह की होती हैं। वास्तु के अनुसार पेंडुलम वाली घड़ी सबसे अधिक शुभ होती है। इस घड़ी को लगाने से इंसान के तरक्की होती है। पेंडुलम वाली घड़ी को उत्तर, पूर्व या पश्चिम वाली दिशा में लगाना चाहिए।

* दरवाज़े पर न लागएं घडी
: ऐसा करना तनाव को बढ़ा सकता है। इससे घर से बाहर आते-जाते समय कई तरह की नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव घडी पर आ सकता है, जिसके कारण कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

* घड़ी किस रंग की हो : घड़ी का रंग भी बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। घर या ऑफिस में गाढ़े नीले रंग, काले रंग और केसर रंग की घड़ियों को नहीं लगाना चाहिए। इस तरह के रंग नकारात्मक उर्जा फैलाते हैं।

* तकिये के नीचे घड़ी रखकर न सोएं : कई लोग घड़ी को तकिये के नीचे रखकर सोते है। यह आदत वास्तु के अनुसार बिलकुल ही गलत मानी जाती है। ऐसा करने से मनुष्य की विचारधारा पर नेगेटिव प्रभाव पड़ता है और उसका स्वभाव भी बदलने लगता है।

* किस आकर की घड़ी लगाएं :
वास्तु के अनुसार घड़ी हमेशा गोलाकार और चैकोर आकार की घड़ी लगाने चाहिए। इससे प्रेम और शांति आती है।