घर में सुख-शांति बनाए रखेंगे तुलसी से जुड़े ये वास्तु टिप्स

हिंदु धर्म में तुलसी का बहुत महत्व माना जाता हैं और इसके पौधे की पूजा की जाती हैं। पूजा के दौरान भी तुलसी को शामिल किया जाता हैं। वास्तु में भी तुलसी का बड़ा महत्व हैं जो कि जीवन में सकारात्मकता का संचार करती हैं और शुभ अवसर लाती हैं। आज हम आपको तुलसी के कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताने जा रहे हैं जो वास्तुदोष दूर कर आपकी परेशानियों का अंत करते है और घर में खुशियों का आगमन करते हैं। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

- घर पर तुलसी जी का पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे में पति-पत्नि में होने वाले लड़ाई-झगड़े दूर होते है। घर के सदस्यों में प्यार बढ़ता है।

- अगर आपके बच्चे बात-बात पर जिद्द करते है तो ऐसे में घर की पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा रखें। साथ ही रोज उसके 3 पत्ते तोड़कर बच्चे को खिलाएं। इससे उसका जिद्दीपन जल्दी ही दूर हो जाएगा।

- जिन लोगों की शादी में रूकावटें आती है। उन्हें तुलसी का पौधा घर के दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। साथ ही रविवार के दिन को छोड़ कर बाकी के दिनों में उसपर जल चढ़ामा चाहिए। इससे जल्द ही शादी के संयोग खुलते है।

- कारोबार में तरक्की व आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए घर के पश्चिम-दक्षिण में तुलसी का पौधा लगाएं। साथ ही हर शुक्रवार को उसमें कच्चा दूध चढ़ाएं। इससे तरक्की के रास्ते खुलते है और पैसों की किल्लत दूर होती है।

- किसी भी शुभ काम को करने से पहले तुलसी की पत्ती को मुंह में रखने से काम बिना किसी परेशानी के पूरा हो जाता है। यह पौधा व्यक्ति की किस्मत को चमका देने वाला होता है।

- मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा रखने से घर-परिवार बुरी नजर से बचा रहता है। इसे हमेशा घर की उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। इससे घर में खुशहाली बनी रहती है।